नेहा धूपिया ने 6 महीने के बेटे गुरिक के साथ योग करते हुए शेयर की क्यूट फोटो

हाल ही में, एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने बेटे गुरिक के साथ योग करते हुए क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

नेहा धूपिया ने 6 महीने के बेटे गुरिक के साथ योग करते हुए शेयर की क्यूट फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और उनके पति अंगद बेदी (Angad Bedi) अब दो बच्चों के पैरेंट्स बन गए हैं। नेहा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने 6 महीने के बेटे गुरिक सिंह बेदी के साथ योग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

neha dhupia

पहले ये जान लीजिए कि, नेहा धूपिया ने मई 2018 में एक्टर अंगद बेदी के साथ शादी रचाई थी। उस समय वो प्रेग्नेंट थीं। हालांकि, उन्होंने समाज की परवाह न करते हुए अंगद से गुपचुप तरीके से शादी की और कुछ ही समय बाद अपनी बेटी मेहर का स्वागत किया था। नेहा धूपिया और अंगद 3 अक्टूबर 2021 को दूसरी बार पेरेंट्स बने। इस बार उन्हें एक बेटे का आशीर्वाद मिला था, जिसका नाम कपल ने गुरिक रखा है। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने बेटे का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है।

neha dhupia

अब नेहा धूपिया ने 25 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे गुरिक धूपिया बेदी के साथ अपने योग सेशन की कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें हम नेहा को नीले रंग की योग पैंट और पीले रंग के टैंक टॉप में देख सकते हैं। वहीं, उनके बेटे ने सफेद रंग की टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे थे। मां-बेटे की जोड़ी को योग करते हुए देखना काफी प्यारा लग रहा है। एक्ट्रेस ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'मंडे मोटिवेशन'। यहां देखिए वो तस्वीरें।

neha dhupia

neha dhupia

neha dhupia

neha dhupia

इससे पहले, 8 जनवरी 2022 को नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो अपने पति अंगद और दोनों बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही थीं। इन फोटोज में हम देख सकते हैं कि, उन्होंने अपने बेटे को गोद में पकड़ा हुआ था और उनकी बेटी व अंगद दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा था, "हमारा छोटा बेटा गुरिक #GuriqSinghDhupiaBedi @guriqdhupiabedi #satnamwaheguru।"

neha

neha

इससे पहले, एक इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने अपने बेटे के नाम का खुलासा करते हुए बताया था कि, “हम खुश और बेहद गर्वित हैं कि, हम अपने बेटे और बेटी (मेहर) के नाम के साथ अपने दोनों नाम जोड़ते हैं। तीन महीने बाद, अब आपको पता है कि, हम उसे क्या बुलाते हैं- गुरिक।” आगे उन्होंने कहा था, “गुरिक का अर्थ है ईश्वर के साथ एक होना। भगवान से एक और दुनिया के तारणहार। यह एक अलग नाम है और हम इसे प्यार करते हैं। यहां तक ​​कि, वर्तनी भी सुंदर और असामान्य है। नाम का श्रेय माता को जाता है और वर्तनी का श्रेय पिता अंगद को जाता है।"

neha

फिलहाल, हमें तो नेहा धूपिया और उनके बेटे गुरिक की तस्वीरें बेहद पसंद आईं। वैसे, आपको मां-बेटे का बॉन्ड कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.