नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी और बच्चों संग मनाई दिवाली, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

हाल ही में, एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने पति व एक्टर अंगद बेदी और अपने दोनों बच्चों संग सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए दिवाली की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी और बच्चों संग मनाई दिवाली, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

देशभर में 24 अक्टूबर 2022 यानी आज प्रकाश का पर्व दिवाली बड़े धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया गया जा रहा है। इस खास मौके पर आम जन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी दिवाली की पार्टीज में व्यस्त हैं। वहीं, कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस त्योहार की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने भी अपने पति अंगद बेदी (Angad Bedi) और अपने दोनों बच्चों संग कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर फैंस को दिवाली की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

neha

(ये भी पढ़ें : कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल संग मनाई पहली दिवाली, पूजा करते दिखा कपल)

पहले तो ये जान लीजिए कि नेहा धूपिया साल 2018 में अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं, उस वक्त वह प्रेग्नेंट थीं। हालांकि, उन्होंने समाज की परवाह न करते हुए गुपचुप तरीके से अंगद से शादी की और कुछ ही समय बाद अपनी बेटी मेहर का स्वागत किया। इसके बाद 3 अक्टूबर 2021 को नेहा धूपिया व अंगद दूसरी बार पैरेंट्स बने और एक बेटे का वेलकम किया, जिसका नाम कपल ने गुरिक रखा है। इस साल गुरिक की पहली दिवाली है।

neha

(ये भी पढ़ें : कैटरीना कैफ-विक्की कौशल का दीवाली लुक देख दीवाने हुए फैंस, कहा- 'दुनिया की सबसे प्यारी जोड़ी')

दरअसल, 24 अक्टूबर 2022 को नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में नेहा अपने पति व एक्टर अंगद बेदी, अपने दोनों बच्चों गुरिक और मेहर के साथ कैमरे के लिए पोज़ देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में नेहा ने जहां ब्लू कलर की साड़ी पहनी है। वहीं, अंगद व्हाइट कुर्ता और प्रिंटेड ब्लैक ब्लेजर में काफी हैंडसम लग रहे हैं, लेकिन जिसने हमारा सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था गुरिक और मेहर का लुक। नन्हे गुरिक ने जहां व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था। वहीं, मेहर ने लाइट ब्लू कलर का सूट पहना हुआ था। हालांकि, इन तस्वीरों में मेहर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इन फोटोज को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, ''हमारी फैमली से आपकी फैमली को प्यार और रोशनी। हैप्पी दिवाली।''

neha

neha

neha

(ये भी पढ़ें : कपिल शर्मा ने दिवाली पार्टी में वाइफ गिन्नी चतरथ को किया किस, शरमाती दिखीं कॉमेडियन की पत्नी)

इससे पहले, 22 अक्टूबर 2022 को नेहा धूपिया ने अपने पति अंगद बेदी संग 'टीवी क्वीन' एकता कपूर की दिवाली पार्टी में शिरकत की थी। इस दौरान नेहा ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी जच रही थीं। वहीं, अंगद भी कुर्ता-पायजामा में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

neha

खैर, हम भी नेहा धूपिया और उनके पूरे परिवार को दिवाली की ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको नेहा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.