नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने पूरी की अंगूठी ढूंढने वाली रस्म, वीडियो में देखें कौन जीता

पॉपुलर स‍िंगर नेहा कक्‍कड़ (Neha Kakkar) अपने ससुराल पहुंच गई हैं। यहां से उनके और रोहन के बीच अंगूठी ढूंढने वाली रस्म का वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वी​डियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने पूरी की अंगूठी ढूंढने वाली रस्म, वीडियो में देखें कौन जीता

पॉपुलर स‍िंगर नेहा कक्‍कड़ (Neha Kakkar) 24 अक्टूबर 2020 को पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) संग शादी के पवित्र बंधन में बंध गईं। नेहा अपने साजन जी यानी रोहनप्रीत के घर भी पहुंच गई हैं। रोहन की फैमिली के लोगों ने बहूरानी नेहा कक्कड़ का अपने घर में जोरदार स्वागत किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहे हैं। स्वागत के बाद रोहन और नेहा ने परिवार वालों के बीच अंगूठी ढूंढने वाली रस्म पूरी की गई। आइए आपको दिखाते हैं वो वी​डियो।

आपको अंगूठी ढूंढने वाली रस्म का वीडियो दिखाएं, उसके पहले ये देख लीजिए कि रोहन के घर नेहा का स्वागत कैसे हुआ? ससुराल पहुंचने के बाद नेहा का खास अंदाज में स्वागत किया गया। भंगड़े की थाप पर नेहूप्रीत ने जोरदार ठुमके लगाए। इस वीडियो में भंगड़े पर नेहा और रोहनप्रीत को डांस करते हुए देखा जा स​कता है। वीडियो रात का है। वीडियो शेयर करते हुए ​कैप्शन में लिखा है, 'हमारी नेहू का उसके ससुराल में स्वागत है।' वीडियो में रोहन और नेहा बेहद खुश लग रहे हैं। नेहू के ससुराल में स्वागत का ये वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: शादी के पवित्र बंधन में बंधे नेहा कक्कड़ व रोहनप्रीत, गुरुद्वारे में हुई शादी का वीडियो आया सामने)

ससुराल पहुंचने पर नेहा ने काटा केक 

इतना ही नहीं नेहा और रोहन ने घर में दोनों परिवार वालों के बीच वेलकम केक भी काटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसे भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। केक को काटते समय दोनों नेहा के भाई टोनी कक्कड़ के नए गाने 'आजा मेरी लेला' को गुनगुना रहे हैं।

जहां पिछले काफी दिनों से कोराना वायरस ने देश में शादियों की रौनक को छीन लिया था। वहीं, नेहा कक्‍कड़ और रोहनप्रीत स‍िंह की शादी को बेहद खूबसूरत बनाने के लिए दोनों परिवारों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। नेहा और रोहन की शादी खूब धूमधाम से की गई, तस्वीरों और वीडियो को देखकर इस कपल के भव्य शादी समारोह का अंदाजा लगाया जा सकता है।  

अंगूठी ढूंढने वाली रस्म में कौन जीता?

ससुराल में स्वागत के बाद नेहा और रोहनप्रीत घरवालों के बीच में अंगूठी ढूंढने वाली रस्म पूरी की गई, जहां घरवाले रोहन को सपोर्ट करते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि अंगूठी को नेहा ढूंढ लेती हैं। अंगूठी ढूंढने के बाद नेहा खुशी से झूमने लगती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। (ये भी पढ़ें: नेहा ने हाथों में लगाई है रोहनप्रीत के नाम की मेहंदी, दूल्हे राजा नेहू को किस करते हुए आए नजर)

नेहा ने मांग में लगाया है सिंदूर

एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें नेहा की मांग में सिंदूर लगा हुआ देखा जा सकता है। इस वीडियो में नेहा और रोहन एक साथ स्टेज पर खड़े होकर परफॉर्म कर रहे हैं। इस दौरान रोहन नेहा का सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं नेहा ''लिखे से संजोग साडे तेरे नाल वे'' गाने पर अपनी आवाज दे रही हैं। वीडियो में नेहा की मांग में सिंदूर गले में हार और माथे पर बिंदी लगी हुई देखी जा सकती है।

जब रोहन ने नेहा से कहा, 'कभी छोड़ के मत जाना, चाहे जान से मार देना यार'

नेहा और रोहन की शादी से एक बड़ा ही इमोशनल वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में रोहन और नेहा स्टेज पर खड़े हैं, उनके साथ और भी कई लोग मंच पर हैं। इस बीच रोहन स्टेज पर ही माइक से नेहा से कहते हैं कि कभी छोड़ के मत जाना, चाहे जान से मार देना यार। इसे सुनकर नेहा के साथ मंच पर मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: ये हैं नेहा कक्कड़ की हल्दी सेरेमनी की अनदेखी वीडियो व फोटोज, रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल)

रोहन ने लगाई नेहा के नाम की मेहंदी

इन सबके अलावा नेहा कक्कड़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा और रोहन एक कार में बैठकर रोमांटिक सॉन्ग ''नेहू द व्याह'' को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, नेहा ने रोहनप्रीत का हाथ खोल कर दिखाया कि उस पर नेहू लिखा है। वीडियो में यह कपल काफी प्यारा लग रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियोज पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं।

फिलहाल, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह एक-दूजे के हो गए हैं। ऐसे में हम भी नेहू-प्रीत को उनकी शादी पर ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे, आपको कपल की शादी के ये सारे वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो व वीडियो क्रेडिट:इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.