नेहा मर्दा ने की अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा, बोल्ड आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शानदार तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नेहा मर्दा ने की अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा, बोल्ड आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

लोकप्रिय अभिनेत्री नेहा मर्दा (Neha Marda) टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी तस्वीर के साथ अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती हैं। 'क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी' फेम नेहा मर्दा ने 10 फरवरी 2012 को पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी।

neha marda

हालांकि, यह एक अरेंज्ड मैरिज थी, लेकिन एक-दूसरे के साथ उनकी केमिस्ट्री इतनी प्यारी है कि ऐसा लगता है, जैसे वह उम्र भर साथ रहे हों। अपने सुखी वैवाहिक जीवन के दस वर्षों के बाद 'बालिका वधु' अभिनेत्री नेहा मर्दा और उनके पति आयुष्मान अग्रवाल ने हाल के महीनों में अफवाहों को बार-बार नकारने के बाद अब अपनी पहली गर्भावस्था की पुष्टि कर दी है।

Neha Marda husband Ayushman Agrawal

दरअसल, 24 नवंबर 2022 को नेहा मर्दा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति आयुष्मान अग्रवाल के साथ एक शानदार तस्वीर साझा की है। तस्वीर में जहां नेहा लाल रंग की ड्रेस में बोल्ड और खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके पति आयुष्मान को काले रंग का सूट पहने देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने सफेद शर्ट के साथ पेयर किया है। यह तस्वीर मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और इसके पीछे की वजह है नेहा का प्यारा बेबी बंप, जो इस फोटो में आसानी से देखा जा सकता है। जी हां! अभिनेत्री ने इस फोटो के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित गर्भावस्था रिपोर्ट की पुष्टि की है, जिसने उनके फैंस को खुश कर दिया है। तस्वीर के साथ नेहा ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, "श्री शिवाय नमस्तुभ्यम। अंत में भगवान मुझमें आ गए हैं। बेबी जल्द ही आ रहा है 2023।"

Neha Marda announces first pregnancy flaunts baby bump with husband Ayushman Agrawal

पिछले कुछ समय से नेहा मर्दा की गर्भावस्था की अफवाहें मीडिया में चल रही हैं और कई मीडिया सूत्रों ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि अभिनेत्री जल्द ही अपनी गर्भावस्था की घोषणा करेंगी। नेहा की डिलीवरी के बारे में बात करें, तो अभिनेत्री को अगले साल 2023 में अपने बच्चे को जन्म देने की उम्मीद है। अक्टूबर 2022 में ही अभिनेत्री ने 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में अपनी गर्भावस्था की अफवाहों का खंडन किया था। जब एक्ट्रेस को उनकी गर्भावस्था की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया था, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से यह कहते हुए उन्हें खारिज कर दिया था कि वे केवल अटकलें थीं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं थी। उन्होंने कहा था, "यह सच नहीं है, मैं गर्भवती नहीं हूं। मैं इस समय पटना में हूं, क्योंकि मेरी सास अस्वस्थ हैं। मैं यहां कुछ और समय के लिए रहूंगी। अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे यह खबर खुद देने में खुशी होगी, जब भी यह होगा।"

Neha Marda Ayushman Agrawal

आगे बातचीत में नेहा मर्दा ने माना था कि वह अपने पति आयुष्मान अग्रवाल के साथ परिवार शुरू करना पसंद करेंगी। अभिनेत्री ने कहा था कि वह लंबे समय से एक परिवार शुरू करना चाहती थीं और खुलासा किया था कि 30 साल की उम्र से ही वह एक बच्चा पैदा करने की सोच रही थीं। हालांकि, नेहा ने यह भी कहा था कि फिलहाल, वह अपने अभिनय करियर और अपनी सास के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना चाहती हैं। उसी के बारे में बताते हुए नेहा ने कहा था, "मैं 35 साल की हूं और जब मैं 30 साल की थी, तब से मैं बच्चा पैदा करना चाहती थी, लेकिन मैं समझती हूं कि ये चीजें तब होती हैं, जब उन्हें होना चाहिए। इस साल मैं पूरी तरह से मेरी सास के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं।"

Neha Marda husband Ayushman Agrawal

फिलहाल, हम भी नेहा मर्दा और उनके पति आयुष्मान अग्रवाल को उनकी पहली गर्भावस्था की बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.