Neha Marda की गोद भराई का वीडियो: केक काटने से पति के रोमांटिक स्पीच तक की देखें झलक

टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने अपनी गोद भराई समारोह का एक वीडियो साझा किया है, जो अभिनेत्री के लिए उनके परिवार के प्यार के बारे में बहुत कुछ बताता है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Neha Marda की गोद भराई का वीडियो: केक काटने से पति के रोमांटिक स्पीच तक की देखें झलक

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री नेहा मर्दा (Neha Marda) मौजूदा समय में अपने जीवन के सबसे खूबसूरत फेज का आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं और उन्हें अपने पति आयुष्मान अग्रवाल व परिवार के अन्य सदस्यों से काफी लाड़-प्यार मिल रहा है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली द्वारा आयोजित गोद भराई सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है। 

Neha Marda

नेहा मर्दा ने अपने ग्रैंड बेबी शॉवर सेरेमनी का वीडियो किया शेयर

नेहा मर्दा ने अपनी प्रेग्नेंसी डायरी से सभी को प्रेरित करने और उत्साहित करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। अक्सर हमने खूबसूरत अभिनेत्री को अपने बेबी बंप और खुद की कुछ तस्वीरें या वीडियोज पोस्ट करते हुए देखा है। हालांकि, इस बार उन्होंने अपनी गोद भराई का बहुप्रतीक्षित वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। 26 जनवरी 2023 को अभिनेत्री का गोद भराई समारोह था, अब उन्होंने 4 फरवरी 2023 को इसकी अनदेखी झलकियों से भरे दो वीडियो शेयर किए हैं। पूरे वीडियो का हर फ्रेम खुशी व आनंद से भरा हुआ है।

neha marda

वीडियो में नेहा मर्दा काफी खूबसूरत लग रही थीं और उनके प्रेग्नेंसी ग्लो ने सबका ध्यान खींच लिया। उनके आउटफिट की बात करें, तो अभिनेत्री ने लिलैक कलर का एक अनारकली सूट पहना था और इसके चारों ओर सुंदर फ्लोरल प्रिंट ने उनकी सुंदरता को और बढ़ा दिया था। इसके साथ ही नेहा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए कुछ गोल्डन ज्वेलरी और एक मैचिंग दुपट्टा चुना था। वीडियो में उन्हें गोद भराई समारोह के दौरान अपने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से गुड़िया और बच्चों प्यारे के खिलौने प्राप्त करते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, बल्कि केक काटने की रस्म भी हुई, नेहा को मेहमानों से कुछ महंगी ज्वेलरी भी मिली और उनके पति आयुष्मान अग्रवाल ने अपनी पत्नी के लिए एक रोमांटिक स्पीच दी।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

क्यूट वीडियो के साथ नेहा मर्दा ने अपने पति आयुष्मान अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनकी गोद भराई समारोह को यादगार बनाने का मौका नहीं छोड़ा। वीडियो के साथ नेहा ने कैप्शन में एक प्यारा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, "गोद भराई। मैंने 26. 01.23 को अपनी गोद भराई की थी, ईमानदारी से इसके हर मिनट को पसंद किया। मुझे पता है कि बच्चे के आने पर बच्चे को कितना प्यार मिलेगा। अब बच्चे के दिखने का इंतजार करने में देर नहीं लगेगी, अब हम आपसे मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। इसे इतना यादगार बनाने के लिए मेरे परिवार और सबसे अच्छे दोस्तों को धन्यवाद।"

neha mrada

जब नेहा मर्दा ने प्रेग्नेंसी की खबर पर पति की पहली प्रतिक्रिया का किया था खुलासा

4 दिसंबर 2022 को नेहा मर्दा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अपने पति आयुष्मान अग्रवाल को अपनी गर्भावस्था की खबर देती देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपना प्रेग्नेंसी किट एक बॉक्स के ऊपर रखा और अपने पति को दिखाया। जिस क्षण आयुष्मान ने इसे देखा, उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई और प्यार करने वाले पति ने तुरंत अपनी पत्नी को गले से लगा लिया और उनके माथे पर किस किया। ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आया था। कुछ दिनों पहले, नेहा मर्दा ने अपनी प्रेग्नेंसी पर के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'रिश्तेदार लोग बेबी प्लानिंग के लिए हमेशा कहते थे।' नेहा ने और क्या कहा था? जानने के लिए यहां क्लिक करें।

neha marda

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

खैर, जिस तरह से नेहा मर्दा के परिवार ने उनकी गोद भराई की रस्म मनाई, हम उसके दीवाने हो गए हैं। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.