नेहा पेंडसे की संगीत सेरेमनी में लगा पंजाबी तड़का, देखिए कैसे अपने मंगेतर संग बिखेरा अपना जलवा

नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) और उनके मंगेतर शार्दुल सिंह ब्यास (Shardul Singh Bayas) की संगीत सेरेमनी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। यहां देखिए उस खास पल की कुछ शानदार तस्वीरें और वीडियो।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

नेहा पेंडसे की संगीत सेरेमनी में लगा पंजाबी तड़का, देखिए कैसे अपने मंगेतर संग बिखेरा अपना जलवा

'मे आई कम इन मैडम' (May I Come In Madam) और 'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) जैसे फेमस शोज का हिस्सा रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) 5 जनवरी को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास (Shardul Singh Bayas) के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। साल 2020 में होने वाली ये पहली सेलिब्रेटी  वेडिंग होगी। वैसे नेहा और शार्दुल अपने नए साल की शुरुआत बेहद खास तरीके से कर रहे हैं। उनकी शादी के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं। साल के शुरुआत में ही नेहा पेंडसे अपने सपनों के राजकुमार शार्दुल सिंह ब्यास के साथ जिंदगी के एक नया सफर शुरुआत करने जा रही हैं।

वहीं, नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉयफ्रेंड शार्दुल के साथ एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो शार्दुल के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। यही नहीं, उन्होंने एक अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले ये तस्वीर शेयर की है और उसके साथ कैप्शन में उन्होंने  लिखा है कि, 'बड़े वाले हम बनने से पहले थोड़े से हम'।  फैंस नेहा की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। नेहा ने जो ये तस्वीर शेयर की है वो उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी की है। (ये भी पढ़ें: रघु राम ने शेयर किया प्रेग्नेंट पत्नी का क्यूट वीडियो, देख फैंस बोले- जुड़वां बच्चों का है इंतजार)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

नेहा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मल्टी कलर का लहंगा-चोली पहना हुआ है। वहीं, शार्दुल ने भी नेहा की ड्रेस से मैच करता हुआ ही मल्टी कलर का कुर्ता-पैजामा पहना हुआ है। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए खड़े हैं। मालूम हो, नेहा और शार्दुल कल यानि कि 5 जनवरी को शादी करने वाले हैं। ऐसे में शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों की शादी पुणे में एक प्राइवेट सेरेमनी में होने वाली है। नए साल पर नेहा और शार्दुल का सपना पूरा होने जा रहा है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन दोनों ने अपना अफेयर सबसे छुपकर रखा था। मगर हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया।

वैसे नेहा पेंडसे और उनके मंगेतर शार्दुल सिंह ब्यास के संगीत सेरेमनी की कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में फेमस सिंगर सुखबीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में नेहा और शार्दुल सुखबीर के गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुखबीर ने नेहा और शार्दुल के संगीत में पंजाबी तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं, इन सभी वीडियो में आपको नेहा और शार्दुल जमकर मस्ती करते हुए दिखाई देंगे। (ये भी पढ़ें: जेनेलिया और रितेश देशमुख ने जमकर किया रोमांटिक डांस, फैंस बोले- कपल हो तो ऐसा)

कुछ समय पहले नेहा पेंडसे ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी शादी के सरे फंक्शन पुणे में ही होंगे और शादी के फंक्शन 3 दिन तक चलेंगे। नेहा ने बताया था कि 3 जनवरी को उनकी मेहंदी और संगीत का फंक्शन होगा। 4 जनवरी को रिंग सेरिमनी होगी और 5 जनवरी 2020 को उनकी शादी होगी। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से होगी। शादी और रिसेप्शन एक ही दिन है। नेहा और शार्दुल की शादी में करीबी लोगों और दोनों के कुछ खास दोस्तों को बुलाया को आमंत्रित किया गया है। इस शादी के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि कपिल शर्मा की को-स्टार रह चुकीं नेहा पेंडसे ने न्यू ईयर का आगाज बेहद ही शानदार तस्वीर के साथ किया था। इस तस्वीर में वो अपने मंगेतर शार्दुल सिंह ब्यास को किस करती हुई नजर आई। इस खूबसूरत तस्वीर के साथ नेहा पेंडसे ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा था कि, ‘क्योंकि ये आखिरी सिंगल लड़की की किस है।’ (ये भी पढ़ें: हुमा कुरैशी पर चढ़ा प्यार का बुखार, बॉयफ्रेंड मुदस्सर अजीज संग कुछ यूं सेलिब्रेट किया अपना न्यू ईयर)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मालूम हो, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया यूजर्स ने नेहा पेंडसे को शार्दुल के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल किया था। उनके पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें बुरी तरीके से ट्रोल किया था और कई गलत कमेंट्स भी किए थे। दरअसल यूजर्स ने उन्हें उनकी चॉइस को लेकर ट्रोल किया था। यूजर्स ने शार्दुल सिंह ब्यास के लुक्स का जमकर मजाक उड़ाया था। हालांकि, नेहा पेंडसे ने उन्हें करारा जवाब देते हुए जमकर लताड़ भी लगाई थी।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वैसे हम नेहा और शार्दुल को उनकी शादी और नई जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। उम्मीद है कि ये नया साल उनके लिए और बेहतरीन हो। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी ये भी बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.