नेहा पेंडसे ने बॉयफ्रेंड शार्दुल ब्यास संग लिए सात फेरे, यहां देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें

बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट और टीवी अभिनेत्री नेहा पेंडसे (Neha Pendse) ने बीती रविवार को यानि 5 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास संग महाराष्ट्र के पूणे में माराठी रीति रिवाज से साथ शादी कर ली हैं। यहां देखिए उनकी शादी की शानदार तस्वीरें।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

नेहा पेंडसे ने बॉयफ्रेंड शार्दुल ब्यास संग लिए सात फेरे, यहां देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें

वाह-वाह राम जी जोड़ी क्या बनाई! नेहा पेंडसे और उनके बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास को बधाई हो बधाई, किसी भी लड़की के लिए दुल्हन बनने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं होता, अपने माता-पिता के घर को छोड़ना साथ ही जिस आंगन में हम अपने भाई बहन के साथ बड़े हुए उस बचपन की धुंधली यादों से यूं झटके से बाहर आना हर एक लड़की के लिए हमेशा से ही मुश्किल भरा सफर रहा है अब चाहें हम यहां बात कर लें आम लड़की की या बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस की। जैसे-जैसे लड़कियां बड़ी होती हैं वैसे ही उन्हें उनकी शादी के न जाने कितने ख्याब दिखाए जाते हैं। छह साल की उम्र के बाद से, हम सभी अपनी शादी के दिन के लिए क्या करें क्या न करें बस इसी कश्मकश में फसें रहते हैं लेकिन वहीं बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे (Neha Pendse) को देखकर तो ऐसा बिल्कुल भी मालूम नहीं पड़ता।

बिग बॉस सीजन 12' में बतौर कंटेस्टेंट सुर्खियों में आईं नेहा पेंडसे ने बीती शाम यानि पांच जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास से शादी कर ली। नेहा की शादी पूरी तरह से मराठी रीति रिवाज से महाराष्ट्र के पुणे में सम्पन्न हुई। दो दिन के सगाई और संगीत के बाद नेहा की शादी भी चर्चा का विषय बन गई। इस दौरान टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे दुल्हन के लुक में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं इस समय उनकी शादी की फोटोस सोशल मीडिया पर आग की तरह चारों और फैली हुई हैं और इसी सिलसिले में हर कोई नेहा को उनके इस नए अध्याय के लिए ढेर सारी बधाई दे रहा हैं। सबसे पहले तो आप नेहा की शादी की ये खूबसूरत तस्वीर देखिए। (ये भी पढ़ें: नेहा पेंडसे की संगीत सेरेमनी में लगा पंजाबी तड़का, देखिए कैसे अपने मंगेतर संग बिखेरा अपना जलवा)

(फोटो-इंस्टाग्राम)

अपनी शादी में नेहा पेंडसे ने पेस्टल पिंक कलर की नऊवारी साड़ी पहनी हुई थी। वहीं उन्होंने ट्रैडिशनल नोज रिंग, चंद्राकार टिकली (मराठी स्टाइल बिंदी), हरी चूड़ियां और बालों में गजरे के साथ-साथ चमकीले गुलाबी होंठ उनके दुल्हन वाले लुक में चार चांद लगाने का काम बखूबी कर रहे थे। बात करें उनके दूल्हे राजा यानि शार्दुल सिंह ब्यास की तो उन्होंने भी अपनी दुल्हनिया से मिलता-जुलता कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था जिस पर उन्होंने पिंक टर्बन को सर पर बांधा हुआ था।

(फोटो-इंस्टाग्राम)

इतना ही नहीं नई-नवेली दुल्हनियां यानि नेहा ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में बताया था कि हां, मेरे और शार्दुल के परिधान का रंग एक ही होगा। संगीत के लिए हमने रंगीन थीम का चुनाव किया है। इसलिए मैं पापा डॉन्ट प्रिच' द्वारा डिजाइन किए गए जोड़े को पहनने वाली हूं, क्योंकि रंगों के चयन के लिए वह काफी फेमस है। अपनी बात को जारी रखते हुए नेहा ने आगे कहा, मैं शादी के जोड़े के तौर पर पारंपरिक नौवारी साड़ी पहनने वाली हूं। आम तौर पर नौवारी साड़ी का रंग चटख होता है। हालांकि मुझे नहीं लगता है कि ऐसी मराठी दुल्हन ज्यादा होगी, जिसने पेस्टल शेड का नौवारी साड़ी पहना पसंद होगा। (ये भी पढ़ें:नेहा पेंडसे ने कुछ इस अंदाज में किया अपने मंगेतर को न्यू ईयर विश, शेयर की बेहद दिलकश फोटो)

(फोटो-इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि नेहा और शार्दुल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों हमेशा ही अपने रिश्तो को लेकर काफी बचते रहे हैं लेकिन नेहा पेंडसे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शार्दुल के साथ सरेआम अपने रिलेशनशिप की बात को कबूल किया था। रविवार को शादी से पहले नेहा-शार्दुल की संगीत का आयोजन हुआ, जिसको परिवार और दोस्तों के बीच दोनों ने काफी इन्जाय किया था।

शादी से एक दिन पहले नेहा की सगाई हुई। अपनी संगीत सेरेमनी में भी नेहा अपने होने वाले पति शार्दुल के साथ बेहद खुश नजर आईं  थी। वहीं इस मौके पर नेहा ने मल्टीकलर की स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहना हुआ था। वहीं नेहा ड्रेस से मैच करते हुए शार्दुल ने भी कुर्ता पहना था। जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। (ये भी पढ़ें: बिग बॉस फेम नेहा पेंडसे के घर शुरु हुई शादी की तैयारियां, देखिए कैसे निभाती दिखीं पूजा की रस्में)

(फोटो-इंस्टाग्राम)

इतना ही नहीं शादी के रिसेप्शन के लिए नेहा ने स्वप्निल शिंदे का आउटफिट चुना है, जो कि इलेक्ट्रिक ब्लू कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी गाउन होगा। उस गाउन में लंबा ट्रेल भी होगा। वहीं बता दें कि संगीत सेरेमनी से पहले नेहा ने गृहमुख पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में नेहा मराठी लुक में दिखी थीं। तस्वीरों में नेहा ने माता-पिता पूजा की विधि करते दिखे थे। नेहा के पति शार्दुल एक महाराष्ट्र के पॉलिटिकल परिवार से वास्ता रखते हैं। 

(फोटो-इंस्टाग्राम)

वैसे अब नेहा पेंडसे और शार्दूल सिंह ब्यासशादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में हम भी बाकी सेलब्स की फेहरिश्त में उन्हें शादी की ढेर सारी बधाई देते हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.