By Rinki Tiwari Last Updated:
शादियों का सीजन चल रहा है और इस साल बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के कई सितारों ने अपने लाइफ पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। इस लिस्ट में अब टीवी एक्टर नील भट्ट (Neil Bhatt) और उनकी मंगेतर व एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) भी शामिल हो गए हैं। जी हां, दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में दोनों एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों करीब 1 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब उन्होंने पूरी जिंदगी एक साथ बिताने का फैसला भी कर लिया है।
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी ने शादी की फोटोज शेयर कर पति राज के लिए लिखा खास नोट, याद किया अपना वादा)
दरअसल, ‘ई-टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नील और ऐश्वर्या 30 नवंबर 2021 को उज्जैन में शादी करने वाले हैं। वहीं, कपल मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक छोटा सा रिसेप्शन आयोजित करेगा। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां तक कि, उनके वेडिंग फंक्शंस भी शुरू हो गए हैं।
होने वाली दुल्हन ऐश्वर्या के लिए उनकी दोस्तों ने एक बैचलरेट पार्टी आयोजित की थी। इसका एक वीडियो एक्ट्रेस ने 21 नवंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या की बैचलरेट पार्टी की झलकियां देखी जा सकती हैं। वीडियो में केक काटने से लेकर नील भट्ट को बैचलरेट पार्टी की झलकियां दिखाने तक के मोमेंट शामिल हैं। ऐश्वर्या पिंक टॉप और ब्लैक जींस में काफी प्यारी लग रही हैं।
इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “यह अचानक था और इस अद्भुत सरप्राइज के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दोस्तों, मुझे बहुत मज़ा आया और आप मेरा खुश चेहरा देख सकते हैं और मैंने उन्हें (नील भट्ट) सब कुछ बताया।”
(ये भी पढ़ें- आदित्य सील ने गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन से की शादी, सामने आया वरमाला का वीडियो)
जनवरी 2021 को नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने अपने रिश्ते को आधिकारिक करते हुए रोका किया था। इसकी कुछ तस्वीरें नील ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं। अपनी रोका सेरेमनी में ऐश्वर्या ने जहां लाइट ग्रीन कलर का सूट पहना था, तो वहीं नील व्हाइट पायजामा के साथ लाइट ग्रीन कलर के कुर्ते में बेहद हैंडसम लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट दोस्त की शादी में हॉट ब्लाउज पहनने पर हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'फैशन के नाम पर कुछ भी')
फिलहाल, नील और ऐश्वर्या की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको ऐश्वर्या की बैचलरेट पार्टी की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।