नई दुल्हन ऐश्वर्या शर्मा का फर्स्ट लुक: 'सिंदूर' और ट्रेडिशनल चूड़ियों में दिखीं बेहद खूबसूरत

नवविवाहित स्टार कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा शादी के बाद मुंबई वापस आ गए हैं। आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस की शादी के बाद का पहला लुक।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

नई दुल्हन ऐश्वर्या शर्मा का फर्स्ट लुक: 'सिंदूर' और ट्रेडिशनल चूड़ियों में दिखीं बेहद खूबसूरत

टीवी के फेमस शो 'गुम है किसी के प्यार में' के कलाकार नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) शादी के बाद वापस मुंबई आ गए हैं। दोनों, कुछ ही दिन पहले शादी के बंधन में बंधे थे। नील और ऐश्वर्या की शादी का हर फंक्शन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। शादी के बाद, कपल को पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान नई दुल्हन के रूप में ऐश्वर्या के लुक ने हमारा दिल जीत लिया। एक्ट्रेस लाल सूट, 'सिंदूर' और पारंपरिक चूड़ियों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

aishwarya sharma

नील और ऐश्वर्या की शादी 30 नवंबर 2021 को उज्जैन में हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों अपनी शादी की रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं। अपने स्पेशल डे पर, जहां एक्ट्रेस ने पारंपरिक लाल बंधनी लहंगा पहना था, वहीं नील ने एक सफेद धोती और कुर्ते के साथ एक दोशाला लिया था और सिर पर पगड़ी बांध रखा था। 

(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने रचाई शादी, 'बंधनी' लहंगे में राजकुमारी लग रहीं एक्ट्रेस)

कपल ने आज यानी 2 दिसंबर 2021 को अपने इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखी है। हालांकि, उनके कुछ दोस्तों ने शादी के बाद की उनकी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में, ऐश्वर्या नई दुल्हन के जैसे चमक रही हैं। ऐश्वर्या ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दोस्तों की स्टोरीज को शेयर किया है। जिसमें, उन्हें लाल बनारसी सूट, मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और पारंपरिक चूड़ियां पहने देखा जा सकता है।

aishwarya sharma

aishwarya sharma

ऐश्वर्या शर्मा भट्ट ने अपनी शादी का एक वीडियो भी अपने इंस्टा हैंडल परर शेयर किया है। वीडियो में, बारात से लेकर ऐश्वर्या की दुल्हन बनने और उनके फेरे तक के यादगार लम्हों को बहुत खूबसूरती से दर्शाया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा है, "और नया जीवन शुरू होता है। मां-पापा आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने, अपनी बेटियों के लिए सब कुछ किया है, मैं यह नहीं बता सकती कि मैं कितनी खुश हूं। मेरे दोनों परिवारों को बहुत-बहुत धन्यवाद, मैंने अपनी शादी के लिए जो भी सोचा था, आप सब ने उससे कई ज्यादा किया है। मेरी शादी एक ड्रीम वेडिंग थी, आप सभी को प्यार। मैं तो धन्य हूं।"

(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की हल्दी सेरेमनी: येलो ड्रेस में होने वाली दुल्हन दिखीं बेहद सुंदर)

अपनी शादी के तुरंत बाद, दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के सफर को दर्शाने वाले फोटोज शेयर कर अपनी शादी की अधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा था, "1 से 2 तक,  मैं से हम तक, तुम्हारा और मेरा से अपना तक, हमने साथ हासिल किया है।"

aishwarya sharma

aishwarya sharma

वहीं, 28 नवंबर 2021 को ऐश्वर्या की मेहंदी सेरेमनी थी। एक्ट्रेस ने इस रस्म की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं। इन फोटोज में वह हरे रंग के शरारा में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए, कम से कम मेकअप किया था और माथे पर एक छोटी बिंदी लगाई थी। ऐश्वर्या ने मेंहदी फंक्शन की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा था, "बधाई हो, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट।"

aishwarya sharma

aishwarya sharma

(ये भी पढ़ें: शादी के लिए एक्साइटेड हैं नील भट्ट की मंगेतर ऐश्वर्या, शेयर कीं सेट से हल्दी रस्म की थ्रोबैक फोटोज)

फिलहाल, हम नील और ऐश्वर्या को उनकी शादी की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।  तो आपको ऐश्वर्या का पहला लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट:इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.