मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा शॉपिंग करते हुए की गईं स्पॉट, बुरी तरह हुईं ट्रोल

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मां बनने के बाद शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया। हालांकि, इस दौरान अपने बढ़ते वजन के चलते वह बुरी तरह ट्रोल हो गईं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा शॉपिंग करते हुए की गईं स्पॉट, बुरी तरह हुईं ट्रोल

फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनस (Nick Jonas) 1 दिसंबर 2018 को उम्मेद भवन पैलेस में एक रॉयल समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे। हाल ही में, दोनों ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। हालांकि, फैंस इनके बेबी की पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ये कपल अपने घर में नर्सरी की तैयारियों में बिजी है।

pc

प्रियंका चोपड़ा ने 22 जनवरी 2022 की रात अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी, जिससे उनके फैंस हैरान हो गए थे। अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियंका और निक ने एक तस्वीर के साथ पोस्ट किया था, जिससे पता चला था कि, उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया था। दोनों ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए निजता का भी अनुरोध किया था।

pc

(ये भी पढ़ें- रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए ऋतिक रोशन की फैमिली ने भेजा खाना, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो)

अब एक्ट्रेस को 3 मार्च 2022 को लॉस एंजेलिस की सड़कों पर खरीदारी करते हुए पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। इस दौरान वो ब्लैक ग्लोबल सिटिजन टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और इसे गहरे हरे रंग की जैकेट, नीली डेनिम और चश्मे के साथ कैरी किया था। शॉपिंग के दौरान प्रियंका अपने साथ एक टोट बैग भी लिए नजर आईं। यहां देखें एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें।

pc

pc

pc

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग सेलिब्रेट किया 100वां टेस्ट मैच सेलिब्रेशन, रोमांटिक होता दिखा कपल)

फैन पेज द्वारा जैसे ही तस्वीरें अपलोड की गईं, वैसे ही यूजर्स ने एक्ट्रेस को वजन बढ़ाने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा, "मोटी हो गई।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "यो तो घनी मोटी हो गई।" हालांकि, उनके फैंस ने उनका समर्थन भी किया और लिखा, "गॉर्जियस पीसी।" तस्वीरों ने नेटिजन के मन में जिज्ञासा पैदा कर दी और उनमें से कई ने उनके बच्चे के बारे में भी सवाल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "बच्चा कहां है।" यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

pc

pc

pc

pc

pc

इससे पहले, 1 मार्च 2022 को शिवरात्रि के मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पूजा करती नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शिवरात्रि सेलिब्रेट करते हुए एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपने विशाल मंदिर में अपने पति निक के साथ पूजा-अर्चना करती दिखाई दे रही थीं। एक्ट्रेस की ये फोटो उनके धार्मिक लगाव को बयां करती है, लेकिन हमारा ध्यान एक्ट्रेस के विशाल मंदिर पर गया, जो वाकई बहुत खूबसूरत लग रहा है। भगवान शिव की मूर्ति और बैकग्राउंड सफेद मार्बल से बने हुए हैं और उसे सजाने के लिए फूलों व कैंडिल्स का इस्तेमाल किया गया है। यही नहीं, यहां पूजा के अन्य सामान रखे गए थे, जबकि बगल में छोटे-छोटे भगवान की मूर्ति रखी गई थी। एक्ट्रेस का मंदिर वाकई बेहद सुंदर है।

pc

(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण बने पिता: पत्नी श्वेता ने दिया बेटी को जन्म, सिंगर ने बताया किस पर गई है लाडली)

फिलहाल, हमें तो 'देसी गर्ल' का हर अंदाज पसंद आता है। वैसे, आपको एक्ट्रेस की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Priyanka Chopra Online)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.