नई मां सोनम कपूर ने पैरेंटहुड को बताया खुद का डिसीजन, कहा- 'प्राथमिकताएं बदलती हैं'

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया है। अब एक्ट्रेस ने पैरेंटहुड पर बात करते हुए इसे स्वार्थी निर्णय बताया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

नई मां सोनम कपूर ने पैरेंटहुड को बताया खुद का डिसीजन, कहा- 'प्राथमिकताएं बदलती हैं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने पैरेंटहुड पर बात की है। आइए आपको बताते हैं नई मां ने क्या कुछ क्या है।

sonam

पहले ये जान लीजिए कि सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आंनद आहूजा के साथ साल 2018 में शादी रचाई थी। आंनद लंदन के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। 20 अगस्त 2022 को कपल ने अपने बेटे का स्वागत किया, जिसकी घोषणा कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर दी थी। नोट में लिखा था, ''20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का सिर झुकाकर स्वागत किया। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है। सोनम और आनंद।''

sonam

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर बनीं मांः बेटे को दिया जन्म, नीतू कपूर ने अनिल और सुनीता को दी बधाई)

अब बात करते हैं सोनम कपूर के लेटेस्ट इंटरव्यू की। नई मां सोनम कपूर ने 'वोग' मैगजीन के हालिया संस्करण में पहली बार मातृत्व के बारे में अपने विचार साझा किए है। इस साक्षात्कार का एक छोटा अंश पत्रिका द्वारा आधिकारिक इंस्टा हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें सोनम ने अपने बच्चे का स्वागत करने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को बदलने के बारे में बात की है।

sonam

सोनम ने इसे एक स्वार्थी फैसला बताते हुए कहा, "प्राथमिकताएं बदलती हैं और मुझे लगता है कि यह बच्चा मेरा हो जाएगा। सच तो यह है कि उन्होंने इस दुनिया में आना ही नहीं चुना। आपने उन्हें यहां लाने का फैसला किया है, इसलिए यह एक बहुत ही स्वार्थी निर्णय है।"

sonam

22 मार्च 2022 को सोनम ने काले रंग की मोनोकिनी में अपने बेबी बंप को दिखाते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं और अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, "चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।" 

sonam

sonam

sonam

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने अपने लैविश बेडरूम की दिखाई झलक, इस आलीशान घर में रहती हैं एक्ट्रेस)

फिलहाल, पैरेंटहुड पर साझा किए गए सोनम कपूर के विचारों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.