पायल रोहतगी-संग्राम सिंह 27 अगस्त को मुंबई में रखेंगे ग्रैंड रिसेप्शन, बी-टाउन सेलेब्स होंगे शामिल

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूली मैरिड कपल संग्राम सिंह और पायल रोहतगी मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखने की प्लानिंग कर रहे हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

पायल रोहतगी-संग्राम सिंह 27 अगस्त को मुंबई में रखेंगे ग्रैंड रिसेप्शन, बी-टाउन सेलेब्स होंगे शामिल

बी-टाउन के न्यूली मैरिड कपल संग्राम सिंह (Sangram Singh) और पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) की शादी के समारोह अब तक चल रहे हैं। उन्होंने 9 जुलाई 2022 को ताजनगरी आगरा में शादी की थी। उनकी शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। अब खबर आ रही है कि, जल्द ही कपल अपने दोस्तों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने वाला है। 

PAYAL ROHATGI

पहले ये जान लीजिए कि, पायल और संग्राम पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। इसमें कोई शक नहीं है कि, वे ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। 9 जुलाई 2022 को सात फेरे लेकर ये लव बर्ड्स हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए थे। इसके बाद दोनों ने दिल्ली और अहमदाबाद में दो रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था।

PAYAL ROHATGI

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि, पायल और संग्राम अपनी शादी के तीसरे रिसेप्शन की योजना बना रहे हैं, जो मुंबई में रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, पायल और संग्राम 27 अगस्त 2022 को फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए मुंबई में अपने ग्रैंड रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे। अब खुद संग्राम सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस खबर की पुष्टि की है कि, मुंबई में 27 अगस्त 2022 को ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा।

हाल ही में, संग्राम ने पायल से शादी करने के बारे में खुलासा करते हुए बताया, "यह (पायल) अधिक जिम्मेदार महसूस करती हैं, लेकिन मैं शांत स्वभाव का हूं। वैसे हम बेफिक्रे होते हैं, लेकिन जब आप एक परिवार में होते हैं, तो जीवन एक दिशा में व्यवस्थित तरीके से चलता है। ये (शादी) बहुत अलग एहसास है।''

PAYAL ROHATGI

(ये भी पढ़ें- 'मिले जब हम तुम' फेम अभिषेक शर्मा ने GF कानन संग रचाई शादी, वेडिंग आउटफिट में खूबसूरत दिखा कपल)

उन्होंने आगे कहा, "शादी एक बहुत ही खूबसूरत अनुभव है। आप हर मायने में अमीर हैं। अब हम दो लोग नहीं हैं, हम अब एक हैं। पायल अब शांत हैं। हम छोटी-छोटी बातों पर बहस नहीं करते हैं, हम दोनों अब 'हम' बन गए हैं। साथ ही काफी मैच्योर भी हो गए हैं। अब हम हाथ पकड़कर अपना जीवन एक साथ जीने के लिए तत्पर हैं। हमें आपके आशीर्वाद और बेस्ट विशेज की आवश्यकता है।"

PAYAL ROHATGI

(ये भी पढ़ें- सूरज पंचोली GF जिया खान पर करते थे अत्याचार, एक्ट्रेस की मां ने कोर्ट में किया खुलासा)

जानकारी के लिए बता दें कि, पायल और संग्राम की पहली मुलाकात साल 2012 में रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' पर हुई थी। पायल ने रियलिटी शो 'लॉक अप' में अपनी शादी की प्लानिंग्स के बारे में जानकारी दी थी। शो से बाहर आने के बाद पायल ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी थी और फिर 9 जुलाई को शादी कर ली थी। 

PAYAL ROHATGI

(ये भी पढ़ें- KBC कंटेस्टेंट रुपिन ने अभिषेक बच्चन को बताया बिग बी से अच्छा अभिनेता, एक्टर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया)

फिलहाल, हमें पायल और संग्राम के तीसरे रिसेप्शन की तस्वीरों का इंतजार है। आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.