निया शर्मा के भाई विनय ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, व्हाइट ड्रेस में हॉट लगीं एक्ट्रेस

हाल ही में, एक्ट्रेस निया शर्मा के भाई विनय शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड महक संग शादी रचा ली है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

निया शर्मा के भाई विनय ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, व्हाइट ड्रेस में हॉट लगीं एक्ट्रेस

टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपने परिवार के काफी करीब हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री के भाई विनय शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

Nia Sharma with brother Vinay

पहले ये जान लीजिए कि, निया शर्मा को सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से टीवी इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने ‘जमाई राजा’ और ‘इश्क में मरजावां’ जैसे सीरियल्स में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। एक्ट्रेस वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचा चुकी हैं।

(ये भी पढ़ें- 'चक्रवर्ती सम्राट अशोक' फेम अथर्व नाहर ने गर्लफ्रेंड पूजा द्विवेदी संग रचाई शादी, देखें फोटोज)

Nia Sharma

अब आपको एक्ट्रेस के भाई की शादी की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, निया शर्मा ने 8 फरवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भाई विनय की शादी की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इन तस्वीरों में विनय और उनकी दुल्हन महक की शादी की सभी रस्मों से जुड़ी झलकियां देखने को मिल रही हैं।

निया शर्मा ने अपने भाई की वेडिंग झलकियां दिखाने के साथ कैप्शन में लिखा है, “और इस तरह, 'प्यार में पड़े दो लोगों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए एक तरीका ढूंढ लिया'। नजर ना लगे।”

कपल ने अपने वेडिंग लुक को पेस्टल थीम पर रखा था। दुल्हन ने पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसे पेस्टल ग्रीन ड्रॉप्स वाली ज्वेलरी के साथ निखारा था और कहना गलत नहीं होगा कि, वह इसमें बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, विनय ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने प्रिंटेड दोशाला और एमराल्ड से बनी मल्टीलेयर्ड माला पहनी थी।

Nia Sharma brother Vinay and Mehak

(ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर के निधन से टूट गई हैं आशा भोसले, भतीजी पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताई फैमिली की हालत)

वहीं, निया शर्मा ने भी अपना लुक काफी अलग रखा था। उन्होंने अपने लुक को मॉडर्न टच दिया था। अभिनेत्री ने फैशन डिजाइनर सुमित गुहा द्वारा डिजाइन की हुई व्हाइट ड्रेस पहनी थी, जिसें नेट स्लीव्स के साथ एक टॉप था और एक लॉन्ग स्कर्ट थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को रेड हील्स और रेड लिपस्टिक से पूरा किया था। निया हमेशा की तरह अपने लुक में स्टनिंग लग रही थीं।

Nia Sharma

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना की पहली रसोई का वीडियो आया सामने, पति वरुण को हलवा खिलाती दिखीं एक्ट्रेस)

फिलहाल, निया शर्मा के भाई की शादी की तस्वीरें वाकई बेहद खूबसूरत हैं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.