प्रियंका चोपड़ा ने जेठानी सोफी टर्नर को विश किया बर्थडे, पति निक व जेठ जो जोनस ने शेयर कीं फोटोज

हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने 21 फरवरी 2021 को अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर सोफी को पति जो जोनस, देवरानी प्रियंका चोपड़ा व देवर निक जोनस ने खास अंदाज में विश किया है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने जेठानी सोफी टर्नर को विश किया बर्थडे, पति निक व जेठ जो जोनस ने शेयर कीं फोटोज

हर व्यक्ति की जिंदगी में जन्मदिन का दिन बेहद ही खास होता है। हर कोई अपना ये ‘स्पेशल डे’ अपने खास लोगों के साथ सेलिब्रेट करता है। कोई अपने बर्थडे को अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट करता है, तो कोई अपने दोस्तों के साथ। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपना बर्थडे अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन इन सब बातों में ये सच है कि अपने जन्मदिन पर एक व्यक्ति ये भी चाहता है कि उसके आस-पास के लोग उसे स्पेशल फील करवाएं और उसे विश करें। हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस व बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने 21 फरवरी 2021 को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सोफी के हसबैंड व निक जोनस (Nick Jonas) के भाई जो जोनस (Joe Jonas) ने अपनी पत्नी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। इसके साथ ही, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी सोफी को बर्थडे विश करते हुए खास तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

इससे पहले आप ये जान लीजिए कि, सोफी टर्नर हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस व मॉडल हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन ड्रामा सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ ने उन्हें दुनिया भर में पॉपुलैरिटी दिलाई है। वह अपनी खूबसूरती और बोल्ड लुक की वजह से काफी लाइमलाइट में रहती हैं। सोफी और जो जोनस ने साल 2016 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों ने साल 2017 में सगाई की और फिर कपल ने अपने परिवार की मौजूदगी में साल 2019 में शादी कर ली थी। सोफी और जो जोनस अब नन्ही बेटी के पैरेंट्स हैं। दोनों ने अपनी बेटी का नाम विला जोनस रखा है। वहीं, अब कपल अपनी मैरिड लाइफ को काफी ज्यादा एंजॉय कर रहा है। (ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर ने जाहिर की दूसरी बार मौसी बनने की खुशी, शेयर की न्यू बॉर्न करीना की अनदेखी फोटो)

आइए अब आपको बताते हैं कि सोफी टर्नर को उनके परिवार ने कैसे बर्थडे विश किया है। दरअसल, सोफी टर्नर के हसबैंड जो जोनस ने 21 फरवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान जो जोनस ने अपनी लविंग वाइफ सोफी के दो मूड दिखाए हैं, जो काफी ज्यादा अमेजिंग है। पहली तस्वीर में सोफी का ग्लैमरस लुक देखा जा सकता है। वह ग्रे और व्हाइट आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने आंखों पर गॉगल्स लगाए हैं और बालों को खोल रखा है, जिससे उनका लुक पूरा हो रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में सोफी काफी क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की हुडी पहन रखी है और हुडी की कैप की डोरी को खिंचती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी स्वीट लग रही हैं। इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए जो जोनस ने कैप्शन में लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो बेबी। आपके दो मूड हैं और मैं दोनों मूड से समान प्यार करता हूं। लव यू सोफी।’ (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को दिया खास सरप्राइज, देखें खूबसूरत वीडियो)

वहीं, निक जोनस ने भी अपनी भाभी सोफी टर्नर की खास तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। निक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक मजेदार सेल्फी शेयर की है, जिसमें सोफी अजीब एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक कार में निक, प्रियंका, सोफी और जो जोनस बैठे हैं। इस दौरान कार के पीछे वाली सीट पर बैठी सोफी टर्नर अजीब एक्सप्रेशन दे रही हैं। वहीं, उनके बगल में निक और प्रियंका के चेहरे पर प्यारी स्माइल है। इस तस्वीर की खास बात ये है कि सभी ने इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट पहने हैं। जिसमें सभी बहुत सुंदर लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ निक ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे सोफी।’ (ये भी पढ़ें: सिंगर हर्षदीप कौर और नीति मोहन ने एक साथ फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, देखें क्यूट वीडियोज)

प्रियंका चोपड़ा ने भी सोफी के जन्मदिन पर एक ब्यूटीफुल तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाई है। ये फोटो सोफी टर्नर की है, जिसमें वह सिंपल लुक भी में काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। इस तस्वीर में सोफी व्हाइट एंड ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने बालों को खोल रखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे सोफी।’ आपको ये जानकर हैरानी होगी, कि प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी बेशक रिश्ते में एक्ट्रेस से बड़ी हैं, लेकिन वह प्रियंका से उम्र में 13 साल छोटी हैं। प्रियंका चोपड़ा 38 साल की हैं। वहीं, सोफी 25 साल की हैं। लेकिन फिर भी प्रियंका और सोफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं।

फिलहाल, सोफी टर्नर इन दिनों अपने अपकमिंग हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी हैं। तो आपको प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और जो जोनस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, जो जोनस)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.