प्रियंका चोपड़ा के 39वें बर्थडे पर हसबैंड निक ने शेयर की एक्ट्रेस के बचपन की फोटो, लिखा प्यारा नोट

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के 39वें जन्मदिन पर उनके हसबैंड निक जोनस ने एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा के 39वें बर्थडे पर हसबैंड निक ने शेयर की एक्ट्रेस के बचपन की फोटो, लिखा प्यारा नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई 2021 को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से करीना कपूर तक, बी-टाउन के कई सेलेब्स ने एक्ट्रेस को उनके जन्मदिन की बधाई दी। इसी कड़ी में प्रियंका के हसबैंड निक जोनस (Nick Jonas) ने भी अपनी लविंग वाइफ के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है।

nick jonas and priyanka chopra

पहले ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। दोनों वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी के दौरान मिले थे। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का ऐज गैप है, लेकिन इसके बावजूद दोनों फैंस को कपल गोल्स देते हैं। दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं और तब से लेकर अब तक दोनों एक-दूसरे के साथ लवली टाइम स्पेंड कर रहे हैं।  

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

priyanka chopra and nick jonas wedding

अब आपको दिखाते हैं निक का प्रियंका के लिए वो पोस्ट। दरअसल, 18 जुलाई 2021 को प्रियंका के 39वें जन्मदिन पर निक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो है, जिसमें वो पिंक साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर प्रियंका के बचपन की है, जिसमें एक्ट्रेस ने पिंक कलर का लहंगा पहना है।

priyanka chopra

priyanka chopra childhood photo

इसके कैप्शन में निक ने लिखा है, “हैप्पी बर्थडे माय लव। आप दुनिया की सारी खुशी डिजर्व करती हैं। आज और हर दिन, मैं आपसे प्यार करता हूं।”

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

इससे पहले, 14 जून 2021 को निक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से प्रियंका के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए और प्रियंका देसी लुक में नजर आ रही हैं। इस फ्रेम में निक का पेट डॉग जीनो भी देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में सिंगर ने लिखा था, “उसका। बस यही। बस यही पोस्ट है। अपने प्यार को मिस कर रहा हूं।”

priyanka chopra and nick jonas

निक ने Apple's Fitness+ प्लेटफॉर्म पर 'टाइम टु वॉक' के दौरान अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा के बारे में खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, ‘कभी-कभी हाई गियर में होने के लिए आपको धीमा होना पड़ता है और जिंदगी जैसी आती जा रही है, वैसी जीने और सबकुछ आराम से लेने के बारे में उन्होंने (प्रियंका ने) मुझे बहुत कुछ समझाया है। इस चीज से मैं हर दिन जूझ रहा था, लेकिन ये जिंदगी जीने का बेहतर तरीका है।’

priyanka chopra and nick jonas

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस मौजूदा समय में रिचर्ड मैडेन के साथ अपनी सीरीज ‘सीटाडेल’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा, प्रियंका कीनू रीव्स स्टारर ‘मैट्रिक्स 4’ का भी हिस्सा हैं। 2021 में, प्रियंका को फिल्म ‘वाइट टाइगर’ में देखा गया था, जिसमें आदर्श गौरव और राजकुमार राव भी थे। इस फिल्म को काफी सराहा गया था।

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा से करीना कपूर तक लाखों का बैग लेकर चलती हैं ये 10 एक्ट्रेसेस, यहां देखें लिस्ट)

priyanka chopra and nick jonas

फिलहाल, निक जोनस के पोस्ट से ये साफ है कि, वो अपनी वाइफ प्रियंका को बेहद प्यार करते हैं। तो आपको सिंगर द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.