निक जोनस ने की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, कहा- 'लाइफ में जो अच्छा हुआ उनकी वजह से'

हाल ही में, अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने एक शो के दौरान अपनी पत्नी व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

निक जोनस ने की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, कहा- 'लाइफ में जो अच्छा हुआ उनकी वजह से'

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopraऔर निक जोनस (Nick Jonasपरफेक्ट कपल की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। इंटरव्यू हो या शो, कपल अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करने से पीछे नहीं हटता। अब हाल ही में, निक ने एक चैट शो में अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की है और प्रियंका को हर रूप में 'परफेक्ट' कहा है।

priyanka

दरअसल, अपने पिता केविन जोनस सीनियर के साथ उनके शो 'लीजेंडरी पॉडकास्ट' के लेटेस्ट एपिसोड 'स्टोरी टेलिंग विद निक जोनस' में बात करते हुए सिंगर ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बातचीत हमेशा ही अच्छी रही है। निक ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को भी 'परफेक्ट' कहा है। निक ने कहा, "मैं जो कुछ भी सही करता हूं, वह प्रियंका की वजह से होता है। मैंने जो कुछ भी सही किया है, वह उनकी वजह से ही होता है। मेरे और प्रियंका के बीच अब एक ऐसा कनेक्शन है, जहां हम बैठकर चाहे काम हो या फिर पर्सनल लाइफ के बारे में हो, हर चीज बहुत ही आसानी से कर लेते हैं। मुझे पता होता है कि मेरी पत्नी किसी भी परिस्थिति में मेरे पीछे खड़ी है।''

priyanka

शो में आगे जब निक के पिता ने उनसे मालती के बारे में पूछा, तो सिंगर ने कहा, ''जब से मेरी बेटी मेरी जिंदगी में आई है, तब से मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। मैं उसे हंसाने के लिए जोक्स सुनाता हूं, मैने किसी और की परवाह करना छोड़ दिया है। सिर्फ और सिर्फ उसके बारे में ही सोचता हूं। मालती मैरी एकदम परफेक्ट है।''

priyanka

बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल वेडिंग की थी। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज और विदेशी दोनों तरीके से शादी की थी। उनकी शादी काफी ग्रैंड थी। कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। दोनों अक्सर अपनी बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए फोटो शेयर करते हैं। हाल ही में, प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी की एक झलक फैंस के साथ शेयर की थी। तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें

priyanka

खैर, हमें तो प्रियंका और निक की जोड़ी बेहद प्यारी लगती है। फिलहाल, आप निक की बात पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.