लॉकलाउन में प्रियंका चोपड़ा पर निक जोनास का खुलासा, बताया कैसे बीत रहा है ये समय

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लॉस एंजेलिस में हैं। इस अनुभव को निक जोनास ने एक इंटरव्यू में साझा किया है। आइए जानते हैं कि इस बारे में क्या कहते हैं निक?

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

लॉकलाउन में प्रियंका चोपड़ा पर निक जोनास का खुलासा, बताया कैसे बीत रहा है ये समय

जहां एक तरफ कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) में जहां लोगों को हर तरफ निराशा ही हाथ लग रही है वहीं, सबसे अच्छी बात ये है कि लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल रहा है। इसमें कुछ लोग बोर हो रहे हैं,तो ऐसे कई लोग हैं, जो इस समय का उपयोग कर रहे हैं। इसका अंदाजा हम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटीज को देखकर लगा सकते हैं। क्योंकि इस लॉकडाउन के दौरान सितारे सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी एक्टिविटी की तस्वीरें और वीडियो लगातार शेयर कर रहे हैं। इस क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी इन दिनों पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लॉस एंजेलिस में हैं। इस अनुभव को निक जोनास ने एक इंटरव्यू में साझा किया है। आइए जानते हैं कि इस बारे में क्या कहते हैं निक?

हाल ही में SiriusXM हिट्स 1 के सेलिब्रिटी सीजन को दिए गए इंटरव्यू के दौरान निक से जब पूछा गया कि पत्नी प्रियंका के साथ उनका क्वारंटाइन कैसा जा रहा है, तो उन्होंने कहा, ''मेरी और प्री(प्रियंका) की शादी को अभी 1.5 साल ही हुआ है। हम दोनों अपने काम की वजह से एक दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते थे, लेकिन इन दिनों हमें एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिला है।'' निक ने आगे बताया, ''इन दिनों हम साथ में वर्कआउट करते हैं, दिन में अपना काम करते हैं और फिर रात में हम साथ होते हैं जो कि बहुत ही प्यारा है। प्रियंका बेस्ट हैं और उनके साथ घर में रहना मुझे अच्छा लग रहा है।''

प्रियंका चोपड़ा बनने वाली हैं आंटी

दरअसल, प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर प्रेग्नेंट हैं। सोफी को हाल ही में पति जो के साथ घर के बाहर टहलते हुए देखा गया। इस दौरान सोफी का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। वैसे, सोफी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन सोफी और जो ने अभी तक इस बारे में ऑफिशयली कुछ भी अनाउंसमेंट नहीं की है।

प्रियंका चोपड़ा से करीब 13 साल छोटी हैं उनकी जेठानी

बताते चलें कि सोफी और जो ने 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। जिसके बाद पिछले साल मई में दोनों ने लॉस वेगस में शादी कर ली, इस शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। वहीं इसके बाद इन दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी। वैसे तो सोफी प्रियंका की जेठानी हैं लेकिन उम्र में उनसे करीब 13 साल छोटी हैं, जहां प्रियंका 37 साल की हैं वहीं सोफी अभी 24 साल की हैं। प्रियंका ने जो जोनस के छोटे भाई निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। 

अगर बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो इन्होंने 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक किया है। ये मूवी 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर, जायरा वसीम नजर आए थे। मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। इसके बाद इनकी अपकमिंग मूवी हॉलीवुड में 'द मैट्रिक्स 4' है। 

आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.