निक जोनस ने शेयर की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की थ्रोबैक फोटो, बताया क्या है उनकी पसंदीदा चीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) ने प्रियंका की एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तो चलिए देखते हैं वो फोटो।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

निक जोनस ने शेयर की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की थ्रोबैक फोटो, बताया क्या है उनकी पसंदीदा चीज

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों ही अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी कई फोटोज व वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिन्हें उनके फैंस का भी काफी प्यार मिलता है। इसी क्रम में निक ने अपनी पत्नी प्रियंका की एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तो चलिए देखते हैं वो फोटो। 

दरअसल, 22 अगस्त 2020 को निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका एक समुद्र के किनारे बैठी हुई नजर आ रही हैं और उन्हें प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका ने स्वीमिंग सूट पहना हुआ है और ऑफ वाइट कलर का एक श्रग कैरी किया है। इस पुरानी तस्वीर पर निक ने प्यार भरा कैप्शन लिखा है कि, "ये मेरी पसंदीदा चीजों में से एक है।" सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस फोटो को 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। (ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने शेयर किया शादी का वीडियो, फैंस को आ रहा है खूब पसंद)

Priyanka

सोशल साइट्स पर तस्वीरें शेयर करने में प्रियंका भी निक से पीछे नहीं रहती। उन्होंने 18 अगस्त 2020 को कैलिफोर्निया में झीलों के एक समूह में अपनी खुद की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था "मां प्रकृति की दवा।" इस फोटो को भी फैंस का काफी प्यार मिला और खबर लिखे जाने तक इसे 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

इससे पहले 18 जुलाई 2020 को प्रियंका के जन्मदिन पर निक ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की थी। फोटो में प्रियंका और निक एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में निक ने लिखा था, "मैं तुम्हारी आंखों में जिंदगी भर झांक सकता हूं। आई लव यू बेबी। तुम अभी तक की सबसे समझदार, फिक्रमंद और बेहतरीन इंसान हो जिससे मैं मिला हूं। मैं इस बात का बेहद शुक्रगुजार हूं कि हम एक-दूसरे को मिले। हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल।" (ये भी पढ़ें: सुशांत की बहन श्वेता ने फैंस से की 'ग्लोबल प्रेयर' की अपील, इस वेबसाइट पर जाकर करना होगा रजिस्ट्रेशन)

Priyanka

ये दिन है कपल के लिए बेहद खास

20 जुलाई के दिन न‍िक जोनस ने प्रियंका को शादी के ल‍िए प्रपोज क‍िया था और ये दिन प्रियंका के जन्‍मदिन के ठीक दो दिन बाद आता है। इसलिए 20 जुलाई 2020 की सुबह पति निक ​जोनस के साथ एक फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ''मेरी जिंदगी का बेहद खास द‍िन। ठीक दो साल पहले आज ही के दिन तुमने मुझसे शादी के लिए पूछा था। मैं तब चौंक गई थी, फ‍िर भी मैंने हां कहा था। सबसे कठिन समय में आपने इस वीकेंड को इतना अविश्वसनीय रूप से यादगार बना दिया। हमेशा मेरे बारे में सोचने के ल‍िए तुम्‍हारा शुक्रिया। मैं इस दुनिया की सबसे भाग्‍यशाली लड़की हूं। आई लव यू निक।''

चट मंगनी पट शादी

वहीं, 20 जुलाई 2018 को निक जोनस द्वारा प्रपोज करने के एक महीने के अंदर दोनों ने एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहना दी थी। मुंबई में प्रियंका के घर पर 18 अगस्‍त 2018 को सगाई की रस्‍म हुई थी जिसमें प्रियंका ने पीले और सफेद कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी थी और निक ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था। रिंग सेरेमनी के करीब चार महीने बाद 1 और 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में ये कपल शादी के पवित्र बंधन में बंधा था। (ये भी पढ़ें: सुशांत की बहन श्वेता ने फैंस से की 'ग्लोबल प्रेयर' की अपील, इस वेबसाइट पर जाकर करना होगा रजिस्ट्रेशन)

Priyanka Chopra and Nick Jonas

फिलहाल, ये कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है और अपने हसीन पलों को खुलकर जी रहा है। तो आपको निक जोनस द्वारा शेयर की गई प्रियंका की तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: प्रियंकानिक जोनस
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.