प्रियंका चोपड़ा संग इस हंसी को निक जोनस ने बताया सबसे हसीन, देखिए दोनों की दिलकश तस्वीर

निक जोनस (Nick Jonas) ने प्रियंका चपोड़ा (Priyanka Chopra) संग अपनी एक बेहद ही दिलकश तस्वीर फैंस के बीच शेयर की है, जिसमें दोनों के बेहद ही हसीन पल छुपे हुए हैं। आप भी देखिए दोनों की वो प्यारी तस्वीर।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा संग इस हंसी को निक जोनस ने बताया सबसे हसीन, देखिए दोनों की दिलकश तस्वीर

हम जब भी किसी परफेक्ट कपल की बात करते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके अमेरिकन सिंगर पति निक जोनस (Nick Jonas) का ही नाम आता है। आखिर हो भी क्यों न चाहे एक-दूसरे पर प्यार लुटाना हो या फिर साथ में क्वालिटी टाइम बिताना। ये कपल हर मामले में एकदम परफेक्ट है। ये कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। दोनों अपने जिंदगी से जुड़े कई खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच शेयर करते हैं। दोनों की कई तस्वीरें फैंस के बीच काफी वायरल होती हैं। हाल ही में निक जोनस ने अपनी और प्रियंका की जो तस्वीर शेयर की है वो बेहद ही प्यारी है, जिसे देख फैंस दोनों की तारीफ किए बिना नहीं रुक रहे हैं।

निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जोकि उनके म्यूजिक वीडियो व्हाट ए मैन गोटा डू से जुड़ी हुई है। इस फोटो में निक आंखों पर गॉगल लगाए हुए फर्श पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रियंका उनके ऊपर हैं। दोनों इस तस्वीर में एकसाथ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में दोनों मैचिंग आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस का फसंद कर रहे हैं और तारीफ में कई कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा है- मेरी पसंदीदा हंसी। व्हाट ए मैन गोटा डू वीडियो। (ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ संग इस साल करेंगी शादी? एक्ट्रेस ने खुद दिया इसका जवाब)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे ऐसा पहला नहीं है जब निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के बीच इस तरह का प्यार नजर आया हो। सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका एक-दूसरे के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। कुछ वक्त पहले प्रियंका चोपड़ा उमंग 2020 (Umang 2020) के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। इस इवेंट में प्रियंका साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जिसमें उनके देसी गर्ल वाले अंदाज लोगों को देखने को मिला।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

 प्रियंका ने इवेंट में जाने से पहले साड़ी में एक फोटो शूट भी करावाया था, जिसमें उनका स्टाइल, अदा और खूबसूरती वाकई तारीफ के काबिल थी। प्रियंका चोपड़ा ने उससे जुड़ी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उस तस्वीर पर सिर्फ प्रियंका के फैंस ही नहीं बल्कि उनके पति निक जोनस ने भी उनकी तारीफ की थी। उन्होंने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा था - शानदार। निक का प्रियंका की इस तरह से तारीफ करना उनके फैंस को काफी पसंद आया। हर कोई सिर्फ यही कहता हुआ नजर आया कि जोड़ी हो तो ऐसी। (ये भी पढ़ें: BB 13: आरती सिंह के गेम को देख इंप्रेस हुईं भाभी कश्मीरा शाह, सिद्धार्थ शुक्ला का किया शुक्रियादा)

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक वीडियो व्हाट ए मैन गोटा डू में बेहद ही अलग ही अंदाज में नजर आए हैं। आप में से बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि यह गाना 1980 के दौर के गाने 'व्हाट ए मैन गोटा डू' का दूसरा वर्जन है। इस गाने में प्रियंका-निक की जबरदस्त केमेस्ट्री के साथ-साथ सोफी टर्नर और जो जोनस की मस्ती और केविन और डेनियल की स्वीटनेस फैंस को देखने को मिली है। इस वीडियो को रिलीज होने के महज कुछ मिनटों बाद ही लाखों व्यूज मिल चुके थे। (ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने किया बड़ा एलान, साल के अंत तक कर सकती हैं बॉयफ्रेंड संग शादी)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया था कि वो और निक जोनस दो हफ्ते से ज्यादा एक-दूसरे से अलग नहीं रहते हैं। चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना हो। वैसे आपको प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये खूबसूरत तस्वीर कैसी लगी हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।


 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.