प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने बेटी मालती के आगमन पर की बात, कहा- 'वह एक गिफ्ट है'

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के घर में स्वागत किए जाने के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने बेटी मालती के आगमन पर की बात, कहा- 'वह एक गिफ्ट है'

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके सिंगर-पति निक जोनस (Nick Jonas) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वह पहली बार माता-पिता बने हैं। कपल जनवरी महीने में सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बना था। उन्होंने मदर्स डे 2022 के मौके पर अपनी बेटी का अपने घर में स्वागत किया था।

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

8 मई 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहली बार अपनी बेटी मालती के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपनी लाडली को गले लगाए हुए थीं और निक उसे प्यार से देख रहे थे। लैवेंडर कलर की ड्रेस में कपल की बेटी बेहद प्यारी लग रही थी। इसके साथ प्रियंका ने बताया था कि, 100 से ज्यादा दिन NICU में बिताने के बाद उनकी नन्ही परी घर आ गई है।

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान की दीवार पर चढ़ने वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया)

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

अब शो ‘टुडे’ पर एक हालिया बातचीत में निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने बेटी मालती मैरी को लाने के बारे में बात की। साथ ही निक ने अपनी लाडली को एक ‘तोहफा’ भी बताया। निक ने कहा, “वह एक गिफ्ट है और हम बहुत धन्य हैं। जोनस परिवार लगातार बढ़ रहा है। फैमिली में बहुत सारी लड़कियां हैं। मेरे माता-पिता आश्चर्यचकित हैं, जो अब चार सुंदर पोतियों के दादा-दादी बन गए हैं।”

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

इससे पहले, ‘हॉलीवुडलाइफ’ की एक रिपोर्ट में कपल के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि, कैसे निक और प्रियंका अपने पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सूत्र ने बताया था कि, निक ने अपनी बेटी मालती को शांत करने के लिए गाने गाना शुरू कर दिया है। सूत्र के मुताबिक, “निक ने अपने भाई की सलाह ली और उसे (बेटी मालती को) शांत कराने के लिए गाना शुरू कर दिया और अब यह डैडी-बेटी के बंधन का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। निक ने पाया कि, यह न केवल उसे सोने में मदद करता है, बल्कि जब वह उधम मचाती है, तो उसे शांत भी करता है। जैसे ही वह उनकी आवाज सुनती है, वह बस अपने पापा को प्यारी आंखों से देखती है और मुस्कुरा देती है।”

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

इसके अलावा सूत्र ने बताया किया था कि, “यह देखकर प्रियंका का दिल पिघल जाता है और निक हर समय उसके लिए गिटार के साथ या इसके बिना गाते हैं। वह अपनी बेटी को बाहों में लेकर उसे टहलाते हैं और छोटे-छोटे गाने गाते हैं। उनके परिवार का मानना है कि, उनके पास एक और संगीतकार होने वाली है, क्योंकि नन्ही बच्ची अपने पिता के गाने को बहुत एंजॉय करती है। वे अभी भी पूर्णकालिक माता-पिता के रूप में जीवन को समायोजित करने की प्रक्रिया में हैं और वे जानते हैं कि, उन्हें बहुत कुछ सीखना है। प्रियंका मातृत्व के साथ तालमेल बिठा रही हैं और निक एक प्यारे पिता की भूमिका निभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

(ये भी पढ़ें- छवि मित्तल ने बताया- कैंसर का पता चलने पर कैसा था बच्चों का रिएक्शन, भावुक पल को किया याद)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, निक जोनस पिता बनकर काफी ज्यादा खुश हैं। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.