प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर पति निक जोनस हुए रोमांटिक, 'देसी गर्ल' के लिए लिखी ये बात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शनिवार यानी 18 जुलाई 2020 को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर की है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

img

By Prakash Joshi Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर पति निक जोनस हुए रोमांटिक, 'देसी गर्ल' के लिए लिखी ये बात

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शनिवार 18 जुलाई 2020 को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके बॉलीवुड के दोस्त और को-स्टार्स ने उन्हें अपने-अपने अंदाज में बर्थडे विश किया, लेकिन प्रियंका के पति और हॉलीवुड स्टार निक जोनस (Nick Jonas) ने पत्नी के जन्मदिन पर एक प्यारी फोटो शेयर करते हुए उनके लिए एक खास मैसेज भी लिखा। तो चलिए आपको बताते हैं उसके बारे में...

Priyanka and Nick Jonas in Jodhpur

दरअसल, पत्नी प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर निक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। फोटो में प्रियंका और निक एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में निक ने लिखा "मैं तुम्हारी आंखों में जिंदगी भर झांक सकता हूं। आई लव यू बेबी। तुम अभी तक की सबसे समझदार, फिक्रमंद और बेहतरीन इंसान हो जिससे मैं मिला हूं। मैं इस बात का बेहद शुक्रगुजार हूं कि हम एक-दूसरे को मिले। हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल।" निक की इस पोस्ट को कपल के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खबर लिखे जाने तक इसे 16 लाख से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं।

बाकी स्टार्स ने भी किया बर्थडे विश

प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन विश करते हुए एक्ट्रेस करीना कपूर ने दोनों की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा "हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा। तुम यूं ही दुनिया को प्रेरणा देती रहो। दुनिया के दूसरे कोने से तुम्हें हग्स।" (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी)

एक्टर फरहान अख्तर ने प्रियंका संग अपनी समंदर में मस्ती करते हुए एक फोटो शेयर की और इसके साथ लिखा "हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा। तुम्हारा आसमान हमेशा उस रंग का हो जो तुम चाहती हो।" (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)

इसके अलावा एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की खूबसूरत फोटो शेयर करके उन्हें जन्मदिन विश किया। शेयर की गई फोटो में प्रियंका रेड आउटफिट में बेहद ही प्यारी नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में कैटरीना ने लिखा "प्रियंका चोपड़ा, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा ऐसे ही अपने अंदाज में चमकते रहिए। आप कभी ना रुकने वाली हैं और तमाम लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। आप शक्तिशाली हैं। लोग आपसे प्रेरणा लेकर अपने सपनों को पूरा कर पाने का हौसला पाते हैं।"

वहीं, बात प्रियंका के वर्कफ्रंड की करें तो उन्होंने साल 2019 में बॉलीवुड में वापसी डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से की थी। इसके अलावा उन्होंने पिछले दिनों अमेजन के साथ एक मल्टी मिलियन डॉलर डील साइन की है। जहां वो अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल के जरिए अमेजन के साथ मिलकर अलग तरह का कंटेंट तैयारी करेंगी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता) 

हम भी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ  हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.