निकितिन धीर ने बेटी देविका को पहली बार बाहों में लेने पर किया था कैसा फील, एक्टर ने बयां की खुशी

एक्टर निकितिन धीर ने हाल ही में, बेटी के जन्म के बाद अपने जीवन में आए बदलावों के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

निकितिन धीर ने बेटी देविका को पहली बार बाहों में लेने पर किया था कैसा फील, एक्टर ने बयां की खुशी

अभिनेत्री कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) से शादी के तुरंत बाद एक्टर निकितिन धीर (Nikitin Dheer) पिता बनना चाहते थे। जाहिर है, उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था, जब उन्होंने पहली बार अपनी खुशी के बंडल को गोद लिया था। कपल को 12 मई को एक बच्ची का आशीर्वाद मिला था। हाल ही में, एक्टर ने बेटी के जन्म के बाद अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

nikitin

पहले तो ये जान लीजिए कि, 12 मई 2022 को निकितिन धीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी देविका धीर के आने की घोषणा की थी। एक तारों वाली इंद्रधनुष की तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपनी नवजात बेटी के जन्म की तारीख और नाम का जिक्र किया था। इसके ऊपर निकितिन ने लिखा था, "और अब साहसिक कार्य शुरू होता है। हम अपनी बच्ची का स्वागत करते हैं। देविका धीर। 12/05/2022।" और इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "हम अपनी प्यारी बेटी के आगमन को आपके साथ साझा करके धन्य महसूस करते हैं!-धीर्स #harharmahadevom।"

kratika

(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी ने बेटे के निकनेम का किया खुलासा, मां बनने के बाद जिंदगी में आए बदलावों पर की बात)

अब हाल ही में, 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में निकितिन धीर ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा कि, “मेरे बच्ची को अपनी बाहों में पकड़ना एक वास्तविक एहसास था! हम एक घनिष्ठ परिवार हैं और हम हर खुशी में समान उत्साह के साथ भाग लेते हैं। जब मेरी बहनों ने 2018 में बच्चों को जन्म दिया, तो मुझे उसी तरह की भावनाओं का अनुभव हुआ, जब मैंने उन्हें पकड़ रखा था ... ऐसा लगा जैसे मैं अपने बच्चों को पकड़ रहा हूं। घर में हम पांच लड़के हैं और मेरी बेटी देविका पहली लड़की है। इसलिए, परिवार और भी अधिक उत्साहित है और उसे (मुस्कुराते हुए) लाड़ प्यार करने के लिए तैयार है।”

kratika

अधिकांश सेलेब्स की तरह अपने बच्चों के लिए असामान्य नाम चुनने की जगी कपल ने अपनी बेटी का नाम देविका रखा। निकितिन ने बताया कि, “हमने एक लड़के और एक लड़की दोनों के लिए कुछ नामों को चुना था। हम एक भारतीय नाम चाहते थे, ग्रीक, तुर्की या इतालवी नहीं। हम दिल से देसी हैं और इसे वैसे ही पसंद करते हैं। इस तरह हमने अपनी बेटी के लिए देविका को फाइनल किया। यह सुंदर लगता है। नाम के साथ बहुत सारी कृपा, गरिमा और गहरा अर्थ जुड़ा हुआ है।"

kratika and nikitin

(ये भी पढ़ें- कान्स 2022: दीपिका-ऐश्वर्या राय से नयनतारा तक, ये भारतीय सेलेब्स रेड कार्पेट पर दिखाएंगी अपना जलवा)

जहां नए डैडी अपने नवजात शिशु के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं, लेकिन निकितिन ​को अगले दिन ही गोवा के लिए रवाना होना पड़ा। हालांकि, उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं है। उनके लिए काम उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। इस पर वह कहते हैं, “हां, मुझे देविका को पकड़ना और उसके साथ रहना याद आ रहा है। लेकिन मेरे प्रोड्यूसर्स ने शेड्यूल प्लान करने में काफी मेहनत की है, जो पहले से हो चुका था। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि, जब वह इस दुनिया में आई, तो मैं मुंबई में था। लेकिन यह एक पहले का कमिटमेंट था और मैं सेट पर वापस आकर खुश हूं, क्योंकि किसी और चीज के लिए काम उतना ही महत्वपूर्ण है।”

kratika

तो, क्या वह अब खुद को ज्यादा जिम्मेदार महसूस करते हैं? इस सवाल पर अभिनेता ने कहा कि, "शादी के पहले मैं काम करता था और जो थोड़े बहुत पैसे आते थे, उस तरह से मैंने यात्रा की थी। मैं कुछ देर के लिए गायब हो जाता और जब पैसे खत्म हो जाते, तो मैं काम पर वापस आ जाता। लेकिन शादी के बाद काम और जिंदगी के प्रति मेरा नजरिया बदल गया। अब, मैं अपनी बेटी के आने के बाद से और भी ज्यादा फोकस्ड हो गया हूं। मैं हर स्तर पर विकसित हुआ हूं और मैं इसे स्पष्ट रूप से देख सकता हूं। हर चीज एक समय तक अच्छी लगती है। मैं अपने माता-पिता की तरह ही एक अच्छा माता-पिता बनना चाहता हूं, हालांकि यह कोई मामूली उपलब्धि नहीं है।"

kratika and nikitin

(ये भी पढ़ें- करण कुंद्रा का पसीना पोंछने पर ट्रोल हुईं तेजस्वी प्रकाश, नेटिजंस बोले- 'कैमरा देखकर नौटंकी')

फिलहाल, हमें निकितिन धीर और ​कृतिका सेंगर के बेबी की तस्वीर का इंतजार है। तो एक्टर के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.