बिग बॉस के घर में आईं निक्की तंबोली की हॉटनेस पर फिदा हैं लाखों दीवाने, जानें इनके बारे में सबकुछ

बिग बॉस सीजन-14 की प्रतियोगी टॉलीवुड एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने घर में घुसते ही ऐलान कर दिया की वह सिंगल हैं। आइए आपको निक्की के जीवन, करियर और अफेयर के बारे में बताएं।

img

By Ritu Singh Last Updated:

बिग बॉस के घर में आईं निक्की तंबोली की हॉटनेस पर फिदा हैं लाखों दीवाने, जानें इनके बारे में सबकुछ

बिग बॉस–14 में निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने शानदार एंट्री तो की, लेकिन दर्शक उनके नकचढ़े रवैये को पचा नहीं पा रहे हैं। ट्विटर पर दर्शकों ने उनकी काफी खिंचाई की है। हालांकि, बिग बॉस के स्टेज पर उन्होंने एंट्री बहुत शानदार की है। निक्की तमिल और तेलुगु फिल्मों में एक्टिंग की छाप छोड़ने के बाद बिग बॉस हाउस में अपनी जगह बनाने आई हैं। टॉलीवुड दीवा निक्की तंबोली महाराष्ट्र के औरंगाबाद  की रहने वाली हैं। खूबसूरत और स्टाइलिश लुक्स की मल्लिका निक्की ‘कंचना 3’, ‘थिप्पारा मीसम’ और ‘चिकती गाधिलि चिकत्कोतकुडु’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं और अब इससे एक कदम आगे बढ़ाते हुए निक्की ने बिग बॉस में एंट्री की है। सलमान खान ने जब निक्की की बिग बॉस में एंट्री कराई तब उन्होंने खुद को सिंगल बताया, जबकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निक्की अपने बॉयफ्रेंड डीजे रोहित गिदा (Rohit Gida) के साथ डेटिंग कर रही थीं। अब सच क्या है ये तो वही जानें, लेकिन चलिए आपको निक्की तंबोली के लाइफ, करियर और अफेयर के बारे में हम बताएं। 

मॉडलिंग से शुरू हुआ निक्की तंबोली का करियर

21 अगस्त को जन्मी टॉलीवुड एक्ट्रेस निक्की का झुकाव हमेशा मॉडलिंग की ओर रहा था और उन्होंने अपना करियर टेलीविजन विज्ञापनों से किया। निक्की तंबोली ने 2019 में आदिथ अरुण (Adith Arun) की तेलुगू फिल्म ‘चिकती गाडिलो चित्रकोडु’ के साथ अपना फिल्मी डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें बैक टू बैक फिल्मों का ऑफर मिलने लगा। ‘कंचना-3’ और ‘थिप्पारा मीसम’ में काम करने के बाद उनकी पहचान काफी बन गई। (इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 12 सेलेब्स जिन्होंने 40 की उम्र के बाद भी नहीं की है शादी, जानें कौन हैं ये)

‘बोल्ड एंड हॉट’ निक्की ने तोड़ा है कई लड़कों का दिल

निक्की तंबोली ने शो में एंट्री करते ही खुद को एक ‘बोल्ड एंड हॉट’ एक्ट्रेस के रूप में इंट्रोड्यूस किया है। उन्होंने खुद को चुलबुली और स्ट्रेट फॉर्वर्ड के रूप में पेश किया है। इतना ही नहीं उन्होंने खुद ये बताया है कि उन्होंने कई लड़कों के दिल तोड़े हैं। निक्की तंबोली ने यह भी बताया कि लड़के उन्हें देखकर खुद पर काबू नहीं रख पाते हैं और उनके साथ फ्लर्ट करने लगते हैं। 

डीजे रोहित से रही है ‘अफेयर’ की चर्चा

निक्की मुंबई के प्रसिद्ध डीजे रोहित गिदा के साथ डेटिंग कर रही थीं, लेकिन शो में एंट्री करते ही उन्होंने बताया कि यह सब बेबुनियाद बातें हैं और वह अब भी सिंगल हैं। रोहित संगीत उद्योग में काफी लोकप्रिय हैं और दोनों को अक्सर एक साथ घूमते देखा जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निक्की ने बिग बॉस हाउस में एंट्री से पहले ये रिश्ता तोड़ दिया है और इसी कारण वो खुद को सिंगल बता रही हैं। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है इस बात को कहा नहीं जा सकता। (इसे भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की ऐसी तस्वीरें, जिसे अभी तक नहीं देखा होगा आपने)

निक्की ने शो में दूसरों को दिया खुला चैलेंज

निक्की तंबोली ने शो में हिस्सा लेने के साथ ही शो की दूसरी फीमेल प्रतियोगियों को सावधान किया है। उनका कहना है कि वो उनके लिए एक चैलेंज साबित होंगी। उनका दावा है कि वो दूसरे कंटेस्टेंट्स को पछाड़ देंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी से डर नहीं है, क्योंकि घर में उनका कॉम्पिटिशन किसी से नहीं है। निक्की तंबोली का चुलबुलापन देखकर सलमान खान काफी खुश हुए और उन्होंने निक्की को शो के लिए शुभकामनाएं दी हैं। (इसे भी पढ़ें: नीना गुप्ता: एक ऐसी एक्ट्रेस जो शादी के पहले बनी मां, 49 साल में हुआ प्यार और रचाई शादी)

इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं निक्की 

निक्की इंस्टाग्राम पर बहुत ही एक्टिव रहती हैं और अपनी ‘बोल्ड एंड ब्यूटीफुल’ फोटोज़ को शेयर कर अपने फैंस को दीवाना बनाती हैं। बिग बॉस में एंट्री के साथ ही उन्होंने कुछ शानदार फोटोशूट शेयर किए हैं, जिन्हें हर किसी को देखना चाहिए। निक्की एक सोशल मीडिया सनसनी है। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें बयां करती हैं कि वह काफी फिटनेस फ्रीक हैं। 

ट्विटर पर लोग कर रहे खिंचाई

निक्की भले ही बोल्ड और काफी ग्लैमरस हैं, लेकिन बिग बॉस में उनकी मौजूदगी को दर्शक पचा नहीं पा रहे। ट्विटर पर दर्शक उनकी काफी खिंचाई कर रहे हैं। कोई उन्हें नकचढ़ी तो कोई नौटंकी बोल रहा। वहीं कुछ उन्हें शहनाज गिल की सस्ती कॉपी बता रहे है। 

अब देखना ये है कि निक्की बिग बॉस हाउस में रहने का सफर कितना लंबा लेकर जाती हैं और विजेता बनती हैं या उससे पहले ही घर से बाहर हो जाती हैं। आपको हमारी ये खबर कैसी लगी? हमें बताएं और कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.