निक्की तंबोली भाई के निधन को दो महीने पूरे होने पर हुईं भावुक, कहा- 'अब तक सच स्वीकार नहीं कर पाई'

एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने भाई जतिन के निधन को दो महीने पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आइए देखते हैं वो पोस्ट।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

निक्की तंबोली भाई के निधन को दो महीने पूरे होने पर हुईं भावुक, कहा- 'अब तक सच स्वीकार नहीं कर पाई'

पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 14 फेम एक्ट्रेस व मॉडल निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने दो महीने पहले अपने ​लविंग ब्रदर जतिन तंबोली को खो दिया था। एक्ट्रेस इस गम से अभी तक उबर नहीं पाई हैं। भले ​ही वह अपने प्रोफेशन की वजह से फोटोज और वीडियोज में खुश दिखाई देती हों लेकिन सच तो यही है कि, उन्हें उन्हें अपने लाडले भाई की याद रोजाना सताती है। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई को याद करती रहती हैं। हाल ही में, निक्की ने भाई के निधन को दो महीना पूरा होने पर इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Nikki Tamboli

पहले तो ये जान लीजिए कि, निक्की तंबोली के भाई जतिन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया था। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने 4 मई 2021 को अपने इंस्टाग्राम पर भाई जतिन की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी थी। इसके साथ ही निक्की ने एक भावुक नोट भी लिखा था।

Nikki Tamboli Family

(ये भी पढ़ें: जब जैकी श्रॉफ को वाइफ आयशा श्रॉफ से लगने लगा था डर, एक्टर ने बताई इसके पीछे की वजह)  

वहीं, भाई के निधन को दो महीने पूरे होने पर निक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ''आज दो महीने हो गए भैया। मैं जानती हूं कि, अब आप खुश हैं और आपको कोई दर्द नहीं होगा। मैं आपके लिए अच्छा महसूस करती हूं कि, अब आप शांति में हैं और आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन वहीं मैं ख़ुद के लिए बहुत दुख महसूस करती हूं कि, मैं अब तक ये सच स्वीकार नहीं कर पाई हूं कि, आप जा चुके हो।'' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई कमेंट करके सांत्वना प्रकट कर रहा है।

Nikki Tamboli

(ये भी पढ़ें: जब पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद टूट गए थे आमिर खान, दोस्त सलमान खान ने की थी मदद)

इसके पहले, भाई के निधन को एक महीना पूरा होने पर निक्की तंबोली ने 4 जून 2021 को अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर किया था। इस नोट में निक्की ने लिखा था, ''भगवान ने देखा, वह थक रहा था और उसका इलाज नहीं था। इसीलिए उसने उसके उपर हाथ रखा और बोला मेरे साथ आओ। उसे ये कष्ट झेलते हुए देखकर हमारी आंखो आंसू आ गए। हालांकि हम उससे बहुत प्यार करते थे। लेकिन, हम उसे रोक नहीं पाए। एक सुनहरे दिल ने धड़कना बंद कर दिया और मेहनती हाथों ने काम करना बंद कर दिया। भगवान ने ये साबित करने के लिए हमारा दिल तोड़ दिया कि वह जो करता है, अच्छा ही ​करता है।'' इस नोट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ''आज एक महीना हो गया है। प्यारे भाई, हमारे दिल में अभी भी दर्द है और रिसते आंसू अभी भी बहते हैं, तुझे खोना हमारे लिए कितना मायने रखता है, कभी किसी को पता नहीं चल पाएगा।''

Nikki Tamboli

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, निक्की तंबोली अपने भाई जतिन को बहुत मिस कर रही हैं। हम भी एक्ट्रेस के भाई को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हैं।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.