निशा रावल ने पति करण मेहरा संग विवाद के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने पति करण मेहरा संग विवाद के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। आइए देखते हैं वो पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

निशा रावल ने पति करण मेहरा संग विवाद के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कही ये बात

एक्ट्रेस निशा रावल (Nisha Rawal) और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) टीवी इंडस्ट्री के पॉवर कपल कहे जाते थे। हालांकि, 1 जून 2021 को फैंस को उस वक्त झटका लगा, जब निशा रावल ने पति करण मेहरा के खिलाफ मुंबई के पुलिस स्टेशन में मारपीट का केस दर्ज कराया। तभी से दोनों के बीच विवादों की खबरें अक्सर हेडलाइंस में छाई रहती हैं। हाल ही में, निशा रावल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। आइए देखते हैं वो पोस्ट।

Nisha Rawal And Karan Mehra

पहले ये जान लीजिए कि, निशा रावल ने 31 मई 2021 की रात को अपने पति करण मेहरा के खिलाफ मुंबई पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, 1 जून 2021 को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद से ही दोनों अपने बेटे कृशिव की कस्टडी लेने के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- करण मेहरा और निशा रावल की लव स्टोरी: पहली नजर का था प्यार और अब तलाक की अर्जी तक पहुंची कहानी)

Nisha Rawal And Karan Mehra

अब आपको एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट के बारे में बताते हैं। दरअसल, निशा रावल ने 12 अक्टूबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट एक शेयर किया है, जो गौर गोपाल दास के द्वारा लिखा गया है। इसमें लिखा है, “यदि आप बहुत अधिक बोलते हैं, तो वे कहेंगे कि आप गिरे हुए हैं। यदि आप ज्यादा नहीं बोलते हैं, तो वे कहेंगे कि आपके पास घमंड है। यदि आप उतना ही बोलते हैं, जितना जरूरी है, तो वे कहेंगे कि, आप मतलबी हैं। आप जो कुछ भी करते हैं, वे हमेशा कुछ न कुछ कहेंगे। अपने जीवन को परिभाषित करने के लिए वे जो कहेंगे, उसे अनुमति न दें।”

इस पोस्ट को शेयर करते हुए निशा रावल ने अपने कैप्शन में लिखा है, “अगर आपको भी यही सुनना था।” निशा के इस पोस्ट पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- सनी लियोनी ने नए घर की छत पर बने आलीशान स्विमिंग पूल की दिखाई झलक, बैकग्राउंड से नहीं हटेंगी नजरें)

निशा रावल ने वैसे तो करण पर कई आरोप लगाए थे, लेकिन इनमें से एक आरोप उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर था, जो काफी समय तक चर्चाओं में था। हालांकि, ‘देसी पटाका’ को कुछ दिन पहले दिए एक इंटरव्यू में करण मेहरा ने कुछ और कहानी सुनाई थी। एक्टर का कहना था कि, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर उनका नहीं, बल्कि निशा का था। करण मेहरा ने कहा था, “उनका वास्तव में साल 2015 में अफेयर था, जो 2016 तक चला था।”

Nisha Rawal And Karan Mehra

करण ने इसके आगे ये भी बताया था कि, निशा के भाई रोहित सेठिया ने उनसे हाथ जोड़कर अपनी बहन की इस गलती को माफ़ कर देने की रिक्वेस्ट की थी। करण मेहरा ने कहा था, “इसके बाद मैंने उसे माफ़ कर दिया। मैंने सब कुछ किया। ये रोहित सेठिया गैलरी में खड़े होकर माफ़ी मांग रहा था कि, मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद हो जायेगी। उससे गलती हो गई है। उसकी मां की और मेरी क्या इज्जत रह जायेगी।”  

Nisha And Karan

(ये भी पढ़ें- धोनी को बेटी जीवा ने इस अंदाज में दी 'CSK' की जीत की बधाई, पत्नी साक्षी ने दिखाई झलक)

फिलहाल, निशा रावल और करण मेहरा में से कौन सही है और कौन गलत है? ये तो वही जानते हैं। वैसे, एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- निशा रावल)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.