नीता अंबानी 'होने वाली बहू' राधिका मर्चेंट का हाथ पकड़कर टहलती आईं नजर, दिखा खास बॉन्ड

हाल ही में, सोशल मीडिया पर पृथ्वी आकाश अंबानी के बर्थडे बैश से हमें नीता अंबानी की होने वाली कथित 'बहू' राधिका मर्चेंट के साथ टहलते हुए एक झलक सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

नीता अंबानी 'होने वाली बहू' राधिका मर्चेंट का हाथ पकड़कर टहलती आईं नजर, दिखा खास बॉन्ड

बीते कुछ दिनों से अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) काफी सुर्खियों में हैं। 10 दिसंबर 2020 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे के रूप में जन्मे पृथ्वी अपने परिवार का दिल हैं। 10 दिसंबर 2021 को उनका पहला जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया गया था, जिसकी झलकियां लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Prithvi Ambani with his family

गुजरात में आयोजित पृथ्वी आकाश अंबानी के पहले बर्थडे बैश की झलकियां सोशल मीडिया पर आए दिन सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले, हमें पृथ्वी आकाश अंबानी के पहले बर्थडे बैश की एक अनदेखी तस्वीर मिली थी। अंबानी परिवार ने अपने लाडले के लिए एक्वा-थीम वाली जन्मदिन की पार्टी की मेजबानी की थी। तस्वीर में हम श्लोका अंबानी को अपने बेटे पृथ्वी के साथ एक विशाल केक के बगल में देख सकते हैं। तस्वीर में श्लोका सफेद और फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं, जबकि पृथ्वी नीले रंग के एनिमल प्रिंटेड जम्पर सूट में बेहद प्यारे लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी की गेस्ट लिस्ट: अर्जुन कपूर समेत ये सितारे होंगे शामिल!)

Shloka Mehta with his son Prithvi

इस बीच, पृथ्वी आकाश अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में अंबानी परिवार के कुछ मनमोहक पारिवारिक पलों की झलक नजर आ रही है। पृथ्वी अंबानी का अपने दादा-दादी मुकेश और नीता अंबानी संग खेलने से लेकर अनंत अंबानी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड राधिक मर्चेंट के डांस करने तक, की झलकियों को वीडियो में देखा जा सकता है। हालांकि, इसमें एक पल ऐसा भी देखा जा सकता है, जिसमें नीता अपनी होने वाली रूमर्ड 'बहू' राधिका मर्चेंट के साथ हाथ पकड़े टहलती नजर आ रही हैं।

Nita Ambani with Radhika Merchant

अनंत अंबानी कथित तौर पर ‘एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी के सीईओ और वाइस चेयरमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की घोषणा नहीं की है, लेकिन कई मौकों पर राधिका को अंबानी परिवार के साथ स्पॉट किया जाता है।

(ये भी पढ़ें- शहीर शेख ने बेटी अनाया और पत्नी रुचिका की तस्वीर की शेयर, कहा- 'जिंदगी की रोशनी')

Anant Ambani with his rumoured GF Radhika Merchant

राधिका मर्चेंट के बारे में बात करें तो, उन्होंने अपनी स्कूलिंग 'बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल' से की है। इसके अलावा, राधिका ने राजनीति और अर्थशास्त्र में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली है। भारत वापस आने के बाद उन्होंने 2017 में एक रियल एस्टेट फर्म 'इसप्रावा' में सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया था।

Radhika Merchant

(ये भी पढ़ें- मंदाना करीमी ने पूर्व पति गौरव संग तलाक पर कहा- 'वो उन महिलाओं संग सोया जिन्हें मैं जानती थी')

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि राधिका मर्चेंट, नीता अंबानी के बेहद करीब हैं। वैसे, आपको कथित सास-बहू की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.