नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट को बताया- 'सबसे प्यारी', अरंगेत्रम में प्रदर्शन के बाद लुटाया प्यार

दिग्गज बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने अरंगेत्रम समारोह में अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के शानदार प्रदर्शन के बाद उन पर जमकर प्यार बरसाया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट को बताया- 'सबसे प्यारी', अरंगेत्रम में प्रदर्शन के बाद लुटाया प्यार

भारत के सबसे अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के लिए एक अरंगेत्रम समारोह की मेजबानी की थी। राधिका मर्चेंट ने अंबानी परिवार के साथ जो रिश्ता साझा किया है, उसके बारे में सभी जानते हैं। हाल ही में, हमें एक वीडियो मिला, जिसमें नीता अंबानी को अपनी भविष्य की बहू राधिका के प्रदर्शन के बाद उनकी प्रशंसा करते देखा जा सकता है।

radhika

पहले तो ये जान लीजिए कि, राधिका मर्चेंट को एक इन्फ्लुएंसर के रूप में जाना जाता है, वह क्लासिकल डांसर भी हैं। सभी ने जियो वर्ल्ड सेंटर के द ग्रैंड थिएटर के मंच पर उनकी अद्भुत प्रतिभा की एक झलक देखी। राधिका ने कई नामी हस्तियों के सामने अपनी पहली परफॉर्मेंस देकर पूरे मर्चेंट और अंबानी परिवार को गौरवान्वित किया।

(ये भी पढ़ें- पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे पर नीता से श्लोका तक सभी ने पहनी थी बेहद महंगी ड्रेसेस, जानें कीमत)

हालांकि, उनके परफॉर्मेंस पर सबसे खुश उनकी होने वाली सास नीता अंबानी थीं। हमें एक वीडियो मिला, जिसमें वह राधिका पर अपना प्यार बरसा रही थीं। राधिका के यादगार प्रदर्शन के बाद नीता अंबानी मंच पर आईं और कहा, "मेरी प्यारी और सबसे शानदार, राधिका। बधाई हो। आप बहुत सुंदर और मनमोह​क लग रही थीं।" अंत में राधिका दौड़ती हुई नीता अंबानी की ओर आईं और उन्हें कसकर गले लगा लिया। इस दौरान नीता ने उनके माथे पर किस भी किया। यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी अंबानी संग आए नजर, गुलाबी कुर्ते में दादू की तरह दिखे छोटे राजकुमार)

अरंगेत्रम के बारे में बात करें तो, यह एक ऐसा क्षण है, जिसका हर युवा शास्त्रीय नर्तक बेसब्री से इंतजार करता है। आखिरकार, वे पहली बार मंच पर प्रस्तुति देते हैं। यह उनके लिए अपनी वर्षों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक शानदार मौका है। अरंगेत्रम एक तमिल शब्द है और यह एक पुरानी परंपरा है, जो मंच पर शास्त्रीय नृत्य करने और दूसरों को प्रशिक्षण देने के लिए नर्तक के स्नातक होने का प्रतीक है।

radhika

(ये भी पढ़ें- सासू मां नीता अंबानी को गले लगाती दिखीं श्लोका मेहता, दोनों का बॉन्ड जीत लेगा आपका दिल)

फिलहाल, नीता अंबानी और राधिका के बीच का प्यार देखकर हमें बहुत अच्छा लगा। वैसे, आपकी इनकी बॉन्डिंग पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.