नीता अंबानी की महंगी सैंडल्स: हर आउटफिट के साथ पहनती हैं मैचिंग हील्स, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

बिजनेसवुमन नीता अंबानी महंगी हील्स की शौकीन हैं। आइए आपको उनकी बेहद महंगी सैंडल्स के कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीता अंबानी की महंगी सैंडल्स: हर आउटफिट के साथ पहनती हैं मैचिंग हील्स, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) सिर्फ एक अरबपति की पत्नी नहीं हैं, बल्कि खुद एक बिजनेसवुमन भी हैं। वह ‘रिलायंस फाउंडेशन’, ‘धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल’ की अध्यक्ष व संस्थापक और ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ की निदेशक हैं। यही नहीं, वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम ‘मुंबई इंडियंस’ की मालकिन भी हैं। नीता अंबानी ने महज एक स्कूल टीचर से अपनी जर्नी शुरू की थी और अब वह खुद अरबपति हैं।

Nita Ambani

खैर, नीता अंबानी सिर्फ एक पत्नी और तीन बच्चों आकाश, ईशा व अनंत अंबानी की मां नहीं हैं, बल्कि 58 साल की नीता एक फैशन आइकॉन भी हैं। पार्टी में वेस्टर्न लुक से महफिल में चार-चांद लगाना हो या शादी व त्योहारों में अपने ट्रेडिशनल लुक से सभी का ध्यान खींचना हो, नीता हमेशा आगे रहती हैं। यही नहीं, उनके पास हर आउटफिट से मैचिंग सैंडल्स भी हैं, जिनकी कीमत जानकर शायद आपके होश उड़ जाएंगे। ‘Saint Laurent’ नीता अंबानी का पसंदीदा ब्रांड है और इस ब्रांड की उनके पास कई सैंडल्स हैं। ‘ईशा अंबानी पीरामल’ के फैन पेज से नीता अंबानी के हील्स के कलेक्शन के बारे में जानकारी दी गई है, जो हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं।

Nita Ambani with family

1. Silver Metallic Platform Sandals

Nita Ambani

एक बार नीता को अपने पति मुकेश अंबानी के साथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का चूड़ीदार सूट पहना था, जिस पर सिल्वर डीटेलिंग थी। उन्होंने अपने लुक को ‘Tribute Silver Metallic Platform’ सैंडल्स से पूरा किया था, जिसकी कीमत 76,838 रुपए थी।

2. Nude Platform Sandals

Nita Ambani

एक इवेंट के दौरान नीता अंबानी ने ग्रे डॉटेड वाला व्हाइट कलर का सूट पहना था, जिसे उन्होंने एक न्यूड कलर के बैग और ‘Tribute Nude Platform’ सैंडल्स के साथ पेयर किया था। उनके इन हील्स की कीमत 76,982 रुपए थी। उन्होंने अपने लुक को खुले बालों से निखारा था।

3. Red Platform Sandals

Nita Ambani

अपनी आईपीएल टीम ‘मुंबई इंडियंस’ के एक इवेंट के दौरान नीता अंबानी फ्लोरल प्रिंट वाली व्हाइट मिडी ड्रेस में दिखाई दी थीं। इस दौरान उन्होंने ‘Tribute Red Platform’ सैंडल्स पहनी थी। इसकी कीमत 40,975 रुपए है। वह इसमें स्टनिंग लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी का सबसे महंगा हैंडबैग: 2 करोड़ 60 लाख रुपए के इस बैग में लगे हैं बेशकीमती हीरे)

4. Platform High Heels

Nita Ambani

एक इवेंट के दौरान नीता अंबानी ने लाल रंग के सूट में पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी। उनके सूट और दुपट्टे में सिल्वर कलर की डिटेलिंग थी। उन्होंने अपने ओवरऑल लुक को ‘Platform High Heels’ के साथ स्टाइलिश बनाया था। इसकी कीमत 76,977 रुपए है।

5. Nude Platform Sandals

Nita Ambani

नीता अंबानी हर लुक में स्टाइलिश दिखना जानती हैं। उन्होंने एक बार सिंपल जींस और टॉप पहनकर एक जोड़ी ‘Nude Platform’ सैंडल्स से अपने लुक को अट्रैक्टिव बना दिया था। उनकी इस हील्स की कीमत 79,600 रुपए है।

6. White Platform Sandals

Nita Ambani

एक बार नीता अंबानी ने अपने रॉयल लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। उन्होंने भारी कढ़ाई वाला पिंक कलर का सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने 69,288 रुपए की ‘White Platform’ सैंडल्स पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और खुले बालों से एक्सेसराइज किया था।

7. Gold Metallic Platform Sandals

Nita Ambani

एक पार्टी के दौरान नीता अंबानी ने ब्लैक सूट में कहर ढा दिया था। उनके सूट के बॉर्डर और नेकलाइन में फ्लोरल प्रिंट की भारी कढ़ाई थी। इयररिंग्स और खुले बालों में वह खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इस लुक को ‘Gold Metallic Platform’ सैंडल्स के साथ स्टाइल किया था। इसकी कीमत 46,975 रुपए थी।

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने भतीजे अनमोल की शादी के लिए दोहराया बेटी ईशा की सगाई का लुक)

8. Platform Black Sandals

Nita Ambani

नीता अंबानी को एक बार ब्लैक कलर के पटियाला सूट में देखा गया था। उन्होंने सिल्वर डिटेलिंग वाले कुर्ते के साथ एक पटियाला पजामा पहना था और एक कलरफुल दुपट्टे व एक सिल्वर हैंड पर्स से अपने लुक को पूरा किया था। हालांकि, ये उनकी महंगी हील्स थी, जो ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही। इस दौरान उन्होंने 76,977 रुपए की ‘Platform Black’ सैंडल्स पहनी थी।

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, नीता अंबानी ‘सैंट लॉरेंट’ की हील्स काफी पसंद हैं। वैसे, आपको उनके कौन से हील्स सबसे ज्यादा पसंद आए? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.