नीता अंबानी ने भतीजी के संगीत में पति मुकेश संग किया था डांस, दुल्हन की बुआ पर टिकी सबकी नजर

हाल ही में, हमें बिजनेसवुमेन नीता अंबानी की भतीजी नेहा सता के संगीत के कुछ वीडियोज मिले हैं, जिनमें पूरा अंबानी परिवार स्पेशल डांस परफॉर्मेंस करता हुआ नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

नीता अंबानी ने भतीजी के संगीत में पति मुकेश संग किया था डांस, दुल्हन की बुआ पर टिकी सबकी नजर

अंबानी परिवार भारतीय उद्योगपतियों के प्रतिष्ठित परिवारों में से एक है। अंबानी फैमिली में कोई भी फंक्शन हो, चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) की भतीजी नेहा सता की शादी की रस्मों से कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं। 

nita ambani

पहले ये जान लीजिए कि नेता सता, नीता अंबानी के कजिन भाई की बेटी हैं। नेहा की शादी साल 2018 में हैदराबाद के इंजन बावली इलाके में स्थित ताज फलकनुमा पैलेस में हुई थी। इस शादी में नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी, दोनों बेटों आकाश-अनंत और श्लोका मेहता व राधिका मर्चेंट के साथ पहुंची थीं। बता दें कि राधिका, अंबानी फैमिली की होने वाली छोटी बहू हैं।

nita ambani

अब हमें अपने इंस्टाग्राम हैंडल को स्क्रॉल करते हुए नेहा के संगीत की कुछ झलकियां मिली हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हर किसी की नजरें दुल्हन की बुआ और फूफा यानी नीता और मुकेश पर टिकी थीं। यहां नीता सुर्ख लाल शरारा सेट में नजर आ रही थीं। उनके इस शरारा सेट के दुपट्टे से लेकर कुर्ती तक, पर शानदार काम किया गया था। सिल्क मटेरियल से बने इस आउटफिट को गोल्डन थ्रेड वर्क से सजाया गया था। इस सेट पर हाथ से रिच एम्ब्रॉयडरी की गई थी। वहीं, कुर्ता सेट के बॉर्डर पर गोटा-पट्टी के साथ सीक्विन का वर्क था, जो मिसेज अंबानी के इस शरारा सेट को बेहद खूबसूरत बना रहा था। 

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ)

अंबानी फैमिली के एक फैन पेज द्वारा शेयर की गई इन झलकियों में हमें कुछ वीडियोज में नीता डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एक वीडियो में जहां वह अपने पति मुकेश अंबानी संग डांस कर रही हैं, तो वहीं अन्य वीडियोज में वह अपने पूरे परिवार, भतीजी और चचेरी बहनों व भाइयों संग कदम थिरकाते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही हमें श्लोका और आकाश की भी एक स्पेशल परफॉर्मेंस की झलक देखने को मिलती हैं। 

nita ambani

nita ambani

shloka

shloka

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी का सबसे महंगा हैंडबैग: 2 करोड़ 60 लाख रुपए के इस बैग में लगे हैं बेशकीमती हीरे)

फिलहाल, आपको अंबानी फैमिली की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.