Nita Ambani ने YSL हील्स के साथ कस्टमाइज्ड MI जर्सी को किया स्टाइल, 3 लाख का बैग लिए आईं नजर

हाल ही में, दिग्गज बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने आईपीएल टीम 'मुंबई इंडियंस' के नीलामी समारोह में शिरकत की और अपने महंगे स्टाइल गेम से सभी को हैरान कर दिया। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने YSL हील्स के साथ कस्टमाइज्ड MI जर्सी को किया स्टाइल, 3 लाख का बैग लिए आईं नजर

दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक के रूप में फेमस अंबानी फैमिली अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। दिवंगत धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के बड़े बेटे मुकेश अंबानी सफलता के शिखर पर हैं। उनकी कंपनी 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' देश-विदेश में दौलत और शोहरत हासिल कर रही है। हालांकि, मुकेश अंबानी के अलावा उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) भी एक सफल बिजनेसवुमेन, फैशनिस्टा, डांसर और जमीन से जुड़ी शख्सियत हैं।

Nita Ambani

नीता अंबानी को मिली कस्टम-मेड मल्टी-कलर्ड 'मुंबई इंडियंस' की जर्सी 

नीता अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम 'मुंबई इंडियंस' की मालकिन हैं। उनको अक्सर अपनी टीम के क्रिकेट मैचों में शिरकत करते और उनके लिए चीयर करते हुए देखा जाता है। 'मुंबई इंडियंस' के हालिया नीलामी समारोह के लिए नीता को ब्लैक डेनिम जींस के साथ 'मुंबई इंडियंस' की एक स्पेशल एडिशन मल्टी-कलर्ड जर्सी पहने देखा गया। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ते हुए अपने लुक को डायमंड स्टड और एक रिस्ट वॉच के साथ एक्सेसराइज़ किया था।

nita ambani jersy

नीता अंबानी ने पहनी 37,863 रुपए की 'YSL' हील्स

नीता अंबानी एक सच्ची फैशनिस्टा हैं और वह कभी भी अपने आउटिंग के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित करने में फेल नहीं होती हैं। एक चीयरलीडर के रूप में अपनी सार्वजनिक उपस्थिति के लिए नीता ने अपनी कस्टमाइज्ड जर्सी को 'YSL' की शानदार हील्स के साथ स्टाइल किया था। अंबानी फैमिली के एक फैन पेज के अनुसार, नीता की ग्रे ट्रिब्यूट पेटेंट लेदर प्लेटफॉर्म सैंडल 428.62 यूरो यानी 37,863 रुपए की है।

nita ambani sandle

(ये भी पढ़ें- ईशा ने अपनी शादी में किया था मां के लुक को कॉपी, 35 साल पहले नीता अंबानी सजी थीं ऐसे)

नीता अंबानी ने कै​री किया 3 लाख रुपए का 'सेंट लुइस जीएम' टोट बैग 

सिर्फ अपनी जर्सी और सैंडल ही नहीं, नीता ने अपने शानदार टोट बैग के साथ भी अपने लुक में आकर्षण जोड़ना सुनिश्चित किया। नीता ने अपने लुक को 'सेंट लुइस' के नेवी ब्लू कलर के शेवरॉन कैनवास बैग से एक्सेसराइज़ किया था, जो उनके कलेक्शन के सबसे महंगे बैग्स में से एक है। गोल्ड से सजे इस टोट बैग पर नीता अंबानी का नाम भी लिखा हुआ है। कस्टमाइजेशन के बाद नीता के इस टोट बैग की कीमत 3475 अमेरिकी डॉलर यानी 2 लाख 87 हजार रुपए है।

nita ambani

nita ambani

नीता अंबानी का शुरुआती जीवन

एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में जन्मीं नीता ने फेमस 'नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स' से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री पूरी की है। अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नीता एक स्कूल टीचर बन गईं और 800 रुपए प्रति माह कमाती थीं। इसके बाद वह अंबानी के फैमिली बिजनेस में शामिल हो गईं और 'रिलायंस फाउंडेशन', 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' की अध्यक्ष और आईपीएल क्रिकेट टीम 'मुंबई इंडियंस' की मालकिन बन गईं। नीता अंबानी के बेहद महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Nita ambani

फिलहाल, नीता अंबानी के शानदार फैशन गेम के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.