नीता अंबानी ने अनमोल-कृशा की शादी में पहना था ईशा अंबानी का हार, दिखा मां-बेटी का अटूट प्यार

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपने भतीजे अनमोल अंबानी की शादी में अपनी बेटी ईशा अंबानी की ज्वेलरी पहनी थी। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

नीता अंबानी ने अनमोल-कृशा की शादी में पहना था ईशा अंबानी का हार, दिखा मां-बेटी का अटूट प्यार

शादियों का मतलब अच्छा खाना, फुल-ऑन मस्ती और अपने खूबसूरत आउटफिट को फ्लॉन्ट करना होता है और जब बात अंबानी परिवार के सदस्यों की शादी की आती है, तो ये उत्सव ग्रैंड हो जाता है। अंबानी फैमिली के मेंबर्स के लुक्स हमेशा से सुर्खियों में रहते हैं और खासकर नीता अंबानी (Nita Ambani) का लुक। दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने एक बार फिर अपने लुक से चर्चाएं बटोरी हैं।

Nita Ambani

दरअसल, बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी और बिजनेस टाइकून अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी ने 20 फरवरी 2022 को एक भव्य शादी समारोह में अपनी मंगेतर कृशा शाह के साथ सात फेरे लिए। शादी में पहुंचीं नीता अंबानी ने अपने भतीजे अनमोल और बहू कृशा को आशीर्वाद दिया, लेकिन सामने आईं फोटोज में लोगों का ध्यान नीता के लुक पर गया।

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा ने शादी के बाद की फोटो में पहना मंगलसूत्र, फ्लॉन्ट किया यूनिक 'घरचोला')

Nita with Tina

शादी के उत्सव से हमें अनमोल अंबानी की ताई (बड़ी मां) नीता अंबानी की एक तस्वीर मिली। नीता एक गुलाबी रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने एक भारी कढ़ाई वाले सुनहरे ब्लाउज और भव्य शादी के लिए उत्तम आभूषणों के साथ पेयर किया था। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वो उनकी डायमंड की ज्वेलरी थी।

Nita Ambani

नीता अंबानी ने भतीजे अनमोल की शादी में जो ज्वेलरी पहनी थी, वो किसी और की नहीं, बल्कि उनकी बेटी ईशा अंबानी की थी। ईशा अंबानी ने अपनी शादी से पहले के समारोह में सेम ऐसी ही ज्वेलरी पहनी थी।

Nita Ambani and her daughter Isha Ambani

ईशा अंबानी ने अपने महा आरती समारोह में अनकट मल्टी-स्ट्रैंड हीरे का हार पहना था। वह गुलाबी रंग की लहंगा चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें चांदी के मोतियों, क्रिस्टल और धागों के साथ भारी कढ़ाई हुई थी। उन्होंने इसे बेहद डिजाइन किए हुए दुपट्टे और डायमंड नेकलेस सेट के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को बोल्ड आईज, हाई डिफाइन्ड ब्रो, ब्लश-टोन्ड गाल, न्यूड लिप्स और एक छोटी सी स्टोन बिंदी से पूरा किया था।

Isha Ambani

Isha Ambani with her sister in law Shloka Mehta

यही नहीं, नीता अंबानी ने जो पिंक कलर का घाघरा सेट पहना था। उसी ड्रेस को नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की सगाई में भी पहना था। जानकारी के लिए बता दें कि, ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर 2018 को पीरामल इंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ शादी रचाई थी।

Nita Ambani Saree

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने भतीजे अनमोल की शादी के लिए दोहराया बेटी ईशा की सगाई का लुक)

हमने अक्सर देखा है कि, बेटियां अपनी मां के कपड़ों को खास अवसरों पर पहनती हैं, लेकिन नीता अंबानी ने अपनी बेटी की ज्वेलरी को अनमोल-कृशा की शादी में पहनकर ये साफ कर दिया कि, वह अपनी बेटी के साथ कितना खास बॉन्ड शेयर करती हैं।

Nita Ambani with daughter Isha Ambani

(ये भी पढ़ें- भतीजे अनमोल की शादी में नीता अंबानी ने पहनी गुलाबी साड़ी, देवरानी टीना संग सामने आई फोटो)

फिलहाल, नीता अंबानी अक्सर अपने लुक से चर्चाएं बटोरती हैं और एक बार फिर वह अपने लुक के चलते सुर्खियों में हैं। वैसे, आपको नीता का अपनी बेटी की ज्वेलरी को पहनने का आइडिया कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.