नीता अंबानी ने पहनी 'बहू' श्लोका मेहता की 20 लाख रुपए की जैकेट, देखें फोटो

सोशल मीडिया स्क्रॉल करने पर हमें नीता अंबानी की एक तस्वीर मिली, जिसमें वह अपनी बहू श्लोका मेहता का 20 लाख रुपए का कोट पहने हुए नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

नीता अंबानी ने पहनी 'बहू' श्लोका मेहता की 20 लाख रुपए की जैकेट, देखें फोटो

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) अक्सर अपने फैशन सेंस और लग्जरी चीजों के लिए सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। सभी जानते हैं कि, नीता अंबानी बेहद शान-ओ-शौकत से अपनी जिंदगी जीती हैं। हालांकि, एक शाही लाइफस्टाइल के बावजूद वह अपनी ‘बहू’ के कपड़े पहनने से शरमाती नहीं हैं, जिसकी झलक हमें हाल ही में देखने को मिली।

Nita Ambani

जैसा कि, आप सभी जानते हैं कि, नीता और मुकेश अंबानी तीन प्यारे बच्चों आकाश, ईशा और अनंत अंबानी के माता-पिता हैं। ईशा की शादी जहां बिजनेसमैन आनंद पीरामल से हुई है, वहीं आकाश अंबानी ने साल 2019 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्लोका मेहता के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही हमने श्लोका का अपनी ननद ईशा और सासू मां नीता अंबानी के साथ खास बॉन्ड देखा है। अब इसका सबूत भी हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी का सबसे महंगा हैंडबैग: 2 करोड़ 60 लाख रुपए के इस बैग में लगे हैं बेशकीमती हीरे)

Nita Ambani with son Akash and daughter in law Shloka Mehta

दरअसल, सोशल मीडिया स्क्रॉल पर हमें नीता अंबानी और उनकी बहू श्लोका मेहता की अनदेखी तस्वीरों का एक कोलाज मिला है, जिसे अंबानी परिवार के एक फैन पेज से शेयर किया गया है। एक तस्वीर में श्लोका को अपने पति आकाश अंबानी के साथ 'डिज्नी वैन' की सवारी करते हुए देखा जा सकता है, जो कथित तौर पर उनकी शादी से पहले के उत्सव के दौरान कैमरे में कैद की गई थी। इसमें वह शॉर्ट ड्रेस के साथ ग्रे-टोन्ड खूबसूरत विंटर कोट पहने देखी जा सकती हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में श्लोका मेहता की सासू मां नीता अंबानी को एक ब्लैक स्वेटर और व्हाइट शर्ट के साथ उसी विंटर कोट को पहने हुए देखा जा सकता है, जिसे श्लोका ने पहना हुआ था। इससे साफ है कि, नीता और श्लोका एक-दूसरे के साथ अपने कपड़ों की अदला-बदली करने में काफी सहज हैं, जो उनके खास बॉन्ड को बयां करता है।

Shloka Mehta and Nita Ambani Coat Price

श्लोका मेहता और उनकी सास नीता अंबानी द्वारा पहना गया खूबसूरत ग्रे-टोन फर कोट 'Yves Salomon' ब्रांड का है। नीता ने कथित तौर पर अपनी बहू श्लोका से ये कोट एक विंटर पार्टी के दौरान पहनने के लिए ली थी। हालांकि, ये कोट की कीमत है, जो आपको हैरान कर देगी। इसकी कीमत 20,70,000 रुपए है।

Nita Ambani Expensive Coat

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ)

हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब हमें नीता अंबानी और श्लोका मेहता के बीच खास बॉन्ड की झलक देखने को मिली है। साल 2019 में क्रिकेटर युवराज सिंह के रिटायरमेंट पार्टी में नीता अपनी फैमिली के साथ इस बैश में शामिल हुई थीं। एक फोटो में उन्हें अपनी बहू श्लोका का हाथ थामे हुए देखा जा सकता है।

Nita Ambani with Her Daughter In Law Shloka Mehta

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने भतीजे अनमोल की शादी के लिए दोहराया बेटी ईशा की सगाई का लुक)

फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, नीता अंबानी अपनी बहू श्लोका मेहता के साथ बेहद प्यारा रिश्ता साझा करती हैं। वैसे, आपको दोनों का बॉन्ड कैसा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.