NRI दुल्हन ने अपनी दूसरी शादी में चार बच्चों के साथ की ब्राइडल एंट्री, लोगों के लिए बनीं प्रेरणा

हाल ही में, हमें एक ऐसी दुल्हन देखने को मिली, जिसने अपनी दूसरी शादी में चार बच्चों के साथ ब्राइडल एंट्री की थी। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

NRI दुल्हन ने अपनी दूसरी शादी में चार बच्चों के साथ की ब्राइडल एंट्री, लोगों के लिए बनीं प्रेरणा

शादियां केवल मौज-मस्ती, भोजन या डिजाइनर ड्रेसेस के बारे में ही नहीं होती हैं, बल्कि यह दो आत्माओं और उनके परिवारों का मिलन है। साथ ही एक खुशहाल शादी के लिए दुल्हन की पसंद और राय महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यह एक नए व्यक्ति और उसके परिवार के साथ-साथ दुल्हन के लिए एक नए चरण की शुरुआत का प्रतीक है। हाल ही में, हमें एक ऐसी दुल्हन मिली, जिसने दूसरी बार शादी की और सभी सामाजिक मानदंडों को तोड़ते हुए अपने चार बच्चों के साथ अपनी शादी में शानदार ब्राइडल एंट्री की।

nri birde

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' शिवानी शर्मा पहले 12 वर्षों तक एक नाखुश शादी में थीं। हालांकि, वह पहले पति से अलग हो गई थीं और अपने बच्चों की अकेले परवरिश कर रही थीं। तीन साल बाद उन्होंने प्यार को दूसरा मौका दिया और वह जब अपने दूल्हे विनय से मिली थीं, तो उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया था। विनय भी एक सिंगल पैरेंट हैं। 39 साल की उम्र में शिवानी ने विनय के साथ दूसरी बार शादी की और अपनी शादी में चारों बच्चों को भी लेकर गईं। उन्हें अपनी शादी में बच्चे ना ले जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने सगाई में मनीष मल्होत्रा, तो शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, ज्वेलरी ने बढ़ाई सुंदरता)

'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' के साथ एक साक्षात्कार में शिवानी शर्मा ने 12 साल तक नाखुश शादी में रहने के बारे में बात की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि, लोगों ने सोचा था कि, वह एक स्थिर जीवन को पीछे छोड़ रही हैं, लेकिन वह रिश्ते से बाहर निकलने के अपने फैसले के साथ मजबूती से खड़ी रहीं।

nri birde

nri birde

बकौल शिवानी, "मैं 12 साल से एक नाखुश शादी में थी। लेकिन 35 साल की उम्र में, जब मुझे एहसास हुआ कि, यह बेहतर नहीं होने वाला है, तो मैंने अपने 3 बच्चों के साथ इसे तोड़ने का फैसला किया। लोगों ने सोचा कि, मैं एक स्थिर जीवन को पीछे छोड़ने के लिए पागल हूं, लेकिन मुझे पता था कि, मैं खुशी की हकदार हूं। मैं अपने माता-पिता के साथ चली गई, जिन्होंने मेरा समर्थन किया। विवाहित होने से अकेले रहना अच्छा था। कठिन समय ने मुझे एक शिक्षक और अपने बच्चों के रूप में अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने का समय दिया।”

nri birde

तलाक के तीन साल बाद शिवानी अपने सपनों के राजकुमार विनय से मिलीं। इनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। ये दोनों टोरंटो के रहने वाले हैं और 6 महीने की डेटिंग के बाद उन्होंने एक-दूसरे को अपने बच्चों से मिलवाया था। इसके 6 महीने बाद उन्होंने सगाई कर ली थी। उनकी शादी को लेकर लोगों ने कहा था कि, दोनों की शादी से बच्चों को दूर रखें, नहीं तो उन्हें अटपटा लगेगा। लेकिन शिवानी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

nri birde

इस बारे में बात करते हुए शिवानी ने बताया, "शादी की तैयारी के दौरान लोगों ने कहा कि, मेरे बच्चों को समारोह का हिस्सा नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह अजीब होगा। हालांकि, उन पर ध्यान देने के बजाय आप जानते हैं कि, मैंने क्या किया? मैंने उनके साथ फूलों के चादर के नीचे ब्राइडल एंट्री की। यह बहुत जादुई क्षण था। विनय का बेटा भी उनके साथ खड़ा था और साथ में हम 6 लोगों ने अपना नया जीवन शुरू किया था।"

nri birde

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी की हर रस्म में चुना अलग डिजाइनर, वलीमा पर मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दिखीं सुंदर

फिलहाल, आपको इनकी शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.