NRI दुल्हन ने पहना 'बारात यात्रा' की कढ़ाई वाला अनोखा लहंगा, हैवी ज्वेलरी ने बढ़ाई शोभा

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' सब्बी गुरम ने अपने शादी में एक अनोखा लहंगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

NRI दुल्हन ने पहना 'बारात यात्रा' की कढ़ाई वाला अनोखा लहंगा, हैवी ज्वेलरी ने बढ़ाई शोभा

हर लड़की को अपनी शादी में सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट अपनी ड्रेस को लेकर होती है। शादी की तारीख तय होते ही हर दुल्हन अपनी वेडिंग की ड्रीम ड्रेस को ढूंढना शुरू कर देती है। होने वाली दुल्हनें अपने स्पेशल आउटफिट का चयन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। तभी तो शादी के दिन सबकी निगाहें दुल्हन से नहीं हटती हैं।

nri bride

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' सब्बी गुरम ने अपने जीवन के प्यार गुरकंवाल के साथ शाही शादी की थी। अपने दादा की इच्छा के अनुसार, उन्होंने पंजाब में अपने पैतृक गांव में शादी रचाई थी, जिसके लिए वो यूएसए के न्यू जर्सी से चंडीगढ़ आई थीं। सब्बी और गुरकंवाल अपनी शादी में काफी प्यारे लग रहे थे। आनंद कारज समारोह के लिए सब्बी ने कुछ अद्वितीय रंगों का चयन किया था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

nri bride

(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की ​​​​दुल्हन ने मेहंदी में पहना सिल्वर लहंगा, शादी के चेरी रेड लहंगे ने खींचा ध्यान)

दुल्हन ने पहना 'बारात यात्रा' की कढ़ाई वाला लहंगा

एनआरआई दुल्हन सब्बी गुरम ने एक स्टेटमेंट लहंगा चुना था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। सब्बी ने अपने शादी के आउटफिट के लिए रस्ट ऑरेंज कलर के मिश्रण को ग्रे, ग्रीन और स्काई ब्लू के साथ चुना था। उनकी शाही पोशाक के चारों ओर सुंदर कढ़ाई थी, जिस पर पूरी बारात जुलूस की आकृतियां सजी हुई थीं।

nri bride

अपने लुक को सब्बी ने ग्रे और ऑरेंज कलर के दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। इसके अलावा, भारी दुपट्टे के हेमलाइन पर जटिल कढ़ाई वाले पैटर्न थे। जहां उनके दुपट्टे का एक सिरा उनके कंधे पर टिका हुआ था, वहीं दूसरा उनके सिर पर था। उन्होंने सुंदर ब्लाउज को पूरी बाजू के साथ जोड़ा था, जिसमें ज़री और धागे के साथ जटिल पैटर्न थे।

nri bride

सब्बी ने अपने लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी से एक्सेसराइज किया था, जिसमें चोकर, नेकपीस, मांग टीका, पासा, नथ और मैचिंग झुमके शामिल थे। उनके गहनों में लाल, सफेद और हरे रंग के पत्थर थे, जो उनके शादी के पहनावे से पूरी तरह मेल खा रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने चूड़ा, बहु-स्तरीय कलीरे और चूड़ियों का एक सेट पहना था।

nri brode

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने शादी में पहना तरुण तहिलियानी का रोज पिंक 'काशीदाकारी' लहंगा, दिखीं राजकुमारी)

सब्बी की मेकअप आर्टिस्ट समायरा संधू ने दुल्हन के लिए शाइनी आईज और न्यूड लिप्स का चयन किया था। दुल्हन ने अपने ब्राइडल लुक को लाइट मेकअप के साथ पूरा किया था, जिसमें हैवी आईलैश, कोहल आईज, ब्लश गाल और पीच चीकबोन्स शामिल थे। उन्होंने अपने बालों को जूड़े में बांधा था और उसे लाल व गुलाबी गुलाबों से सजाया था।

nri bride

दूल्हे गुरकंवल ने सब्बी संग अपनी शादी में ग्रे-रंग के कपड़े पहनकर अपनी दुल्हन के आउटफिट को पूरा किया था। गोल्डन पैटर्न और प्रिंट्स से सजी बंदगला शेरवानी में वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने इसे  मैचिंग दोशाला और एक पगड़ी के साथ पेयर किया था। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।

nri bride

(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा ​​की दुल्हन ने पहना 'पाइनएप्पल येलो' लहंगा, संगीत के यूनिक ड्रेस ने जीता दिल)

फिलहाल, आपको एनआरआई दुल्हन का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.