न्यासा ने ओरहान-गुरु रंधावा-अहान शेट्टी संग 2023 का किया आगाज, बॉडीकॉन ड्रेस में दिखीं स्टनिंग

हाल ही में, अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां सामने आई हैं, जिनमें वह दोस्तों संग जमकर एंजॉय करती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

न्यासा ने ओरहान-गुरु रंधावा-अहान शेट्टी संग 2023 का किया आगाज, बॉडीकॉन ड्रेस में दिखीं स्टनिंग

बॉलीवुड के पावर कपल काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने नए साल का जश्न दुबई में अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

nysa

न्यासा देवगन के न्यू-ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें

न्यासा देवगन ने दुबई में अपने नए साल का शानदार आगाज किया। न्यासा के दोस्त ओरहान अवात्रामणि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर पता चलता है कि न्यासा और उनके दोस्तों ने इस मौके पर जमकर एंजॉय किया। इस दौरान न्यासा ने ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह काफी स्टनिंग दिख रही थीं। वहीं, उनके दोस्त भी ब्लैक आउटफिट में काफी खूबसूरत दिख रहे थे।

nysa

nysa

nysa

ओरहान ने शेयर किया न्यू ईयर पार्टी का वीडियो

ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें पार्टी की ढेर सारी झलकियां दिखती हैं, जिनमें न्यासा और ओरहान के पार्टी के लिए जाने से लेकर पार्टी में डांस करने तक के पल शामिल हैं। उनके साथ सिंगिग सेंसेशन गुरु रंधावा भी थे। इस रील में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और उनकी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है इन सभी ने खूब जोश के साथ नए साल 2023 का स्वागत किया। इनके अलावा अथिया शेट्टी भी अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दुबई गई हुई थीं। जहां ब्लैक कलर की ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए दोनों काफी प्यारे लग रहे थे। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

न्यासा विदेश में कर रही हैं पढ़ाई

न्यासा इस वक्त विदेश में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जब अजय से पूछा गया था कि क्या न्यासा का एक्टिंग करने का प्लान है, तो उन्होंने मना कर दिया था। उन्होंने बताया था कि इस समय उनकी एक्टिंग में कोई रुचि नहीं है, लेकिन बच्चे कब अपना मन बदल लेते हैं यह कभी नहीं पता होता।

nysa devgan

फिलहाल, आपको न्यासा की पार्टी की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.