न्यासा देवगन और मिहिका रामपाल ने जान्हवी के रूमर्ड BF ओरहान संग की पार्टी, वायरल हुईं फोटोज

हाल ही में, बॉलीवुड कपल काजोल-अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवत्रामणि संग नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

न्यासा देवगन और मिहिका रामपाल ने जान्हवी के रूमर्ड BF ओरहान संग की पार्टी, वायरल हुईं फोटोज

बॉलीवुड के पावर कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) एक पॉपुलर स्टार किड हैं। भले ही वह अभी फिल्मों में दिलचस्पी नहीं रखती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी पॉपुलर हैं। उनकी हर एक फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। वह एक्टर अर्जुन रामपाल की बेटी मिहिका रामपाल की अच्छी दोस्त बन गई हैं। हाल ही में, दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड ओरहान अवत्रामणि के साथ पार्टी करती हुई नजर आ रही हैं।

NYSA

न्यासा देवगन एक बेहद प्राइवेट पर्सन हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं, लेकिन बावजूद इसके उनके फैंस की कमी नहीं है। हालांकि, फैंस उनके बॉलीवुड में डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनका अभी फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है। फिलहाल, वह विदेश में अपनी पढ़ाई कर रही हैं।

NYSA

हाल ही में, न्यासा देवगन और मिहिका रामपाल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस तस्वीरों की खास बात यह है कि इनमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के कथित रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवत्रामणि के साथ पार्टी करती हुईं नजर आ रही हैं। ओरहान वही शख्स हैं, जो अक्सर बी-टाउन की गर्ल गैंग के साथ नजर आते हैं। 

NYSA

NYSA

ORHAN

(ये भी पढ़ें- आयुष शर्मा को याद आए पुराने दिन, बताया- आज भी लोग मुझे कहते हैं 'सलमान खान का जीजा')

न्यासा और मिहिका के लुक की बात करें, तो दोनों ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। दोनों ने अपने मनमोहक अंदाज में ग्रुप फोटो के लिए पोज दिए। इन फोटोज की एक और खास बात ये भी थी कि न्यासा के साथ वेदांत महाजन भी थे। 

VEDANT MAHAJAN

(ये भी पढ़ें- बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर की न्यू बोर्न बेबी संग वायरल हुई फोटो, फैंस देने लगे बधाई)

रिपोर्ट्स की मानें, तो न्यासा देवगन 24 साल के एंटरप्रेन्योर वेदांत महाजन के साथ रिलेशनशिप में हैं। युवा व्यवसायी वर्तमान में लंदन में हैं और रूमर्ड कपल को विशेष अवसरों व महत्वपूर्ण दिनों में एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा गया है। एक-दूसरे के साथ पार्टी करने से लेकर डिनर डेट पर बाहर जाने तक, वेदांत और न्यासा की प्यारी तस्वीरें उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री के बारे में बहुत कुछ बताती हैं।

NYSA

(ये भी पढ़ें- नीरू बाजवा की बहन व एक्ट्रेस रुबीना बाजवा 26 अक्टूबर को मंगेतर गुरबख्श सिंह संग करेंगी शादी)

फिलहाल, न्यासा और मिहिका की ये तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.