काजोल की बेटी न्यासा ने अपने स्कूल में मां के गानों पर ​जमकर किया डांस, देखें ये प्यारा वीडियो

हाल ही में, अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मां के सुपरहिट गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं वो वीडियो...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

काजोल की बेटी न्यासा ने अपने स्कूल में मां के गानों पर ​जमकर किया डांस, देखें ये प्यारा वीडियो

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार किड्स हैं, जो अपने स्टार पेरेंट्स से ज्यादा चर्चाएं बटोरते हैं। इनमें एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) भी शामिल हैं। न्यासा कई पॉपुलर स्टार किड्स की तरह लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में, न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मां के सुपरहिट गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं वो वीडियो।

पहले ये जान लीजिए कि, अजय देवगन और काजोल ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 24 फरवरी 1999 को शादी कर ली थी। कपल की एक बेटी और बेटा है, जिसका नाम न्यासा देवगन और युग देवगन है। न्यासा 17 साल की हैं, जो अपनी पढ़ाई के सिलसिले में सिंगापुर में अपनी मां काजोल के साथ रह रही हैं। न्यासा भले ही अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट रखती हैं, इसके बावजूद वो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। (ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट लीजा हेडन ने अपने बेटे को गोद में लेकर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दूसरी मांओं से किया ये सवाल)

अब आइए आपको दिखाते हैं न्यासा का लेटेस्ट वीडियो। दरअसल, काजोल की लाडली न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें न्यासा डांस करती हुई नजर आ रही हैं। ये डांस वीडियो सिंगापुर स्थित उनके स्कूल इवेंट का है, जहां वो बॉलीवुड के सुपरहिट गानों पर परफॉर्म कर रही हैं। इनमें से कुछ सुपरहिट गाने उनकी मां काजोल की फिल्म के हैं, जिसमें फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का गाना 'बोले चूड़ियां', 'माइ नेम इज खान' का गाना 'सजदा' और 'तेरे नैना' शामिल हैं। न्यासा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इससे पहले, न्यासा के फेनपेज से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। इस फोटो में न्यासा आसमान की तरफ देख रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ डेनिम जींस पहन रखी है, जिसमें वो फिटनेस क्वीन लग रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था। (ये भी पढ़ें- गौहर खान ने हनीमून पोस्टपोन करने की वजह का किया खुलासा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात)

न्यासा कई बार आ चुकी हैं ट्रोलर्स के निशाने पर

न्यासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन वो कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। नवंबर 2019 में न्यासा मुंबई में अपने पिता अजय देवगन के साथ मंदिर के बाहर नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने जो कपड़े पहन रखे थे, वो कुछ लोगों को पसंद नहीं आए थे और उन्होंने न्यासा को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरु कर दिया था। हालांकि, ये पहला मौका नहीं था जब न्यासा ट्रोलर्स के निशाने पर आई थीं। इसके पहले भी न्यासा को कई बार ट्रोल किया जा चुका है।

बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर शिफ्ट हो गईं काजोल

स्टार पेरेंट्स की लाडली न्यासा सिंगापुर के 'यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ एशिया' में पढ़ती हैं। कोरोना महामारी की वजह से वो पिछले साल मुंबई लौट गई थीं, लेकिन पढ़ाई फिर से शुरू होने के बाद कुछ महीने पहले उन्हें सिंगापुर वापस लौटना पड़ा। हालांकि, इस बार वो अकेली नहीं, बल्कि अपनी मां काजोल के साथ गई हुई हैं। पेंडमिक की वजह से काजोल ने अपनी बेटी के साथ रहने का फैसला किया था। वहीं, मुंबई में अजय देवगन अपने बेटे युग का ख्याल रख रहे हैं। (ये भी पढ़ें- कृष्णा श्रॉफ ने पापा जैकी श्रॉफ संग पूल में मस्ती करते वीडियो किया शेयर, मजे करते दिखे पिता-बेटी)

फिलहाल, काजोल के सुपरहिट गाने पर उनकी बेटी न्यासा का डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है। तो आपको न्यासा का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- काजोल, न्यासा देवगन फेनपेज)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.