देश भर में आज 'गणेश चतुर्थी' की धूम है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई बप्पा का ये पर्व मना रहा है। इसी बीच सेलेब्स की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें वो अपने घरों में गणपति बप्पा को स्थापित करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन, इन सबके बीच सैफ अली खान (Saif Ali Khan) व करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की एक क्यूट तस्वीर सामने आई है, जिसमें उन्होंने अपने खिलौनों से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाई है। तो चलिए देखते हैं वो फोटो।
दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दो फोटोज को शेयर किए हैं। पहली तस्वीर में छोटे तैमूर को आप भगवान गणपति के आगे हाथ जोड़े हुए देख सकते हैं और उनके आगे गणपति की खिलौनों से बनाई हुई प्रतिमा नजर आ रही है। वहीं, दूसरी फोटो में तैमूर द्वारा बनाए गए गणपति बप्पा नजर आ रहे हैं। ये दोनों ही फोटो फैंस का दिल जीत रही है और खबर लिखे जाने तक इन्हें साढ़े 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। (ये भी पढ़ें: 'गणेश चतुर्थी' के मौके पर टीना अंबानी ने शेयर की ये खास तस्वीरें, फोटो में दिखा 'यूनिक मंगलसूत्र')
करीना ने इन फोटोज के साथ एक कैप्शन लिखते हुए बताया कि ये गणपति खुद तैमूर ने बनाए हैं। उन्होंने लिखा, "इस साल गणपति सेलिब्रेशन हर साल से थोड़ा अलग होगा, लेकिन तैमूर ने हमारे लिए सुंदर गणेश जी बनाए। आप सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई। आप सभी की शांति, सेहत और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।" इस फोटो पर करीना की बहन करिश्मा कपूर ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "ये कितना प्यारा है।" (ये भी पढ़ें: निक जोनस ने शेयर की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की थ्रोबैक फोटो, बताया क्या है उनकी पसंदीदा चीज)
करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हर तरफ उनके आने वाले दूसरे बच्चे को लेकर काफी चर्चा है। दोबारा माता-पिता बनने की जानकारी देते हुए कपल ने अपने एक साथ दिए स्टेटमेंट में कहा था कि, "हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया।" इस खबर के सामने आने के बाद कपल के साथ ही परिवार और उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।
वहीं, पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जब 'बेबो' की डिलीवरी को लेकर करीना के पिता व फेमस बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "बेबो और सैफ ने हमें इस बारे में कुछ दिन पहले बताया। मैं बहुत खुश हूं। करीना की डिलीवरी अगले साल मार्च में हो सकती है।" (ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने शेयर किया शादी का वीडियो, फैंस को आ रहा है खूब पसंद)
फिलहाल, करीना और सैफ अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। तो आपको तैमूर द्वारा बनाए गए गणपति कैसे लगे? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।
Loading...