पाकिस्तानी दुल्हन ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर गाउन, लंबा घूंघट था बेहद खास

पाकिस्तानी दुल्हन मिनाहिल बाबर ने अपनी शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर कलर का गाउन पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका स्टनिंग लुक।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

पाकिस्तानी दुल्हन ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर गाउन, लंबा घूंघट था बेहद खास

लाल को एक शुभ रंग माना जाता है और ये अपने आप लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। जब शादी के कपड़े की बात आती है, तो अधिकांश दुल्हनों ने अपने जीवन में कम से कम एक बार लाल लहंगे में खुद की कल्पना की है। हालांकि, इन दिनों दुल्हनें अपने खास दिन के लिए अपनी पसंद को लाल से दूसरे रंगों में बदल रही हैं। पेस्टल से लेकर रस्टी शेड्स तक, दुल्हनें हर चीज के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं।

Pakistani Bride

दुल्हनें अपने ब्राइडल लुक्स को नया रूप दे रही हैं और ऐसे पहनावे का चयन कर रही हैं, जो चारों ओर चमक बिखेरें। वे चकाचौंध कर सकने वाले आउटफिट्स को चुनकर नए-नए ट्रेंड सेट कर रही हैं। हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ मिनाहिल बाबर ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से एक झिलमिलाता गाउन पहना था, जिसने उनकी शादी के दिन को एक परफेक्ट पल बना दिया था।

Pakistani Bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का क्रिस्टल जड़ित लहंगा, सफेद चूड़े ने खींचा ध्यान)

दुल्हन मिनाहिल बाबर पाकिस्तान के लाहौर में एक अंतरंग शादी में अपने लंबे समय के प्रेमी जुल्फिकार अहमद के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अपने निकाह समारोह के लिए दुल्हन ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से एक लैवेंडर-रंग का गाउन चुना था। हालांकि, उनके पहनावे का अनूठा हिस्सा इसका लंबा घूंघट था, जिसने उनके पूरे लुक में एक ओम्फ फैक्टर जोड़ा था। ड्रेस पर जटिल पैटर्न और एक लंबे घूंघट के साथ कढ़ाई की गई थी।

Pakistani Bride with groom

दुल्हन मिनाहिल, मनीष मल्होत्रा ​​के लैवेंडर लस्टर फुल-स्लीव गाउन में सुंदर लग रही थीं। उनके पहनावे में शाही बनावट और ग्लिट्ज़ अलंकरण शामिल थे, जिसने उनके लुक को रीगल बना दिया था। इसके चारों ओर जटिल कढ़ाई और झिलमिलाती पत्तेदार आकृतियां थीं। उन्होंने इसे लंबे दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जिसे उन्होंने अपने सिर पर पिन किया हुआ था। उनके दुपट्टे के हेमलाइन पर चमचमाते मोटिफ्स थे और उसके चारों तरफ छोटी बूटी का वर्क था।

Pakistani Bride

Pakistani Bride

मिनाहिल के अनोखे पहनावे ने उनके बड़े दिन पर उन्हें एक शहजादी की तरह बना दिया था। दुल्हन ने स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से अपने लुक को और निखारा था। उन्होंने न्यूड-टोन्ड मेकअप के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था और वेवी कर्ल्स में अपने बालों को खुला छोड़ दिया था। उन्होंने अपना पूरा निकाह लुक लाइट फाउंडेशन, हाई-डिफाइन्ड ब्रो, स्मोकी आईज, जेट ब्लैक विंग्ड लाइनर और मोटी लैशेज के साथ पूरा किया था। उन्होंने न्यूड लिप शेड के साथ ब्लश और हाइलाइटेड चीकबोन्स का विकल्प चुना था।

Pakistani Bride

Pakistani Bride

Pakistani Bride

वहीं दूल्हे ने काले रंग का बंदगला सूट पहना था। वह अपनी दुल्हन को पूरी तरह से कंप्लीट कर रहे थे। उनके कुर्ते में ऊपर बाईं ओर एक सुनहरे हिरण की आकृति थी। वह अपने लुक में हैंडसम लग रहे थे।

Pakistani Groom

Pakistani Bride with Groom

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर लहंगा, स्टेटमेंट ज्वेलरी और यूनिक बन ने बढ़ाई शोभा)

फिलहाल, हमें तो दुल्हन का लुक बेहद पसंद आया। आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.