पाकिस्तानी दुल्हन ने शादी में पहना था 'शाही सोने का शरारा', विदाई में मल्टीकलर लहंगे से जीता था दिल

पाकिस्तान की रहने वाली दुल्हन अल्तीश युसुफ ने अपनी प्री-वेडिंग, निकाह और पोस्ट-वेडिंग सेरेमनी में भारतीय डिजाइनर्स के आउटफिट्स पहने थे। आइए आपको दिखाते हैं उनके लुक्स।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

पाकिस्तानी दुल्हन ने शादी में पहना था 'शाही सोने का शरारा', विदाई में मल्टीकलर लहंगे से जीता था दिल

जिस दिन एक लड़की की शादी फिक्स होती है, उस दिन के बाद से वह अपनी जिंदगी के एक खूबसूरत जर्नी के सपने देखना शुरू कर देती है। मिस से मिसेज बनने से लेकर अपनी शादी को पूरी जिंदगी भर के लिए यादगार बनाए जाने तक, लड़कियां इन सभी चीजों की प्लानिंग करती हैं और जब बात ब्राइडल आउटफिट की हो तो, ये दुल्हन की लिस्ट में सबसे टॉप पर आता है।

Pakistani Bride Altish Yousuf

सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की दुल्हनें अपनी शादी में बेहद सुंदर और डिजाइनर आउटफिट पहनने का सपना देखती हैं। पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाली दुल्हन अल्तीश युसुफ ने भी अपनी शादी में डिजाइनर्स के ही कपड़े पहने थे, वो भी भारत के दिग्गज डिजाइनर्स के कलेक्शन से। तो चलिए आपको हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ के डिजाइनर आउटफिट्स पर एक नजर डालते हैं।

दुल्हन ने निकाह में पहना अभिनव मिश्रा का शरारा

Pakistani Bride Altish Yousuf

(ये भी पढ़ें- 10 दुल्हनें जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक्स को अपनी शादी में किया रीक्रिएट)

अल्तीश युसुफ ने पाकिस्तान में अपने निकाह के लिए भारतीय डिज़ाइनर अभिनव मिश्रा का एक खूबसूरत शरारा पहना था। खूबसूरत दुल्हन ने अपने खास दिन के लिए शाही सोने का शरारा चुना था। उनके आउटफिट में वी-नेक कुर्ते के साथ हैवी शरारा पैंट्स थे और उनके हेयर बन पर एक शीर दुपट्टा अच्छे से फंसाया गया था।

Pakistani Bride Altish Yousuf

Pakistani Bride Altish Yousuf

Pakistani Bride Altish Yousuf

Pakistani Bride Altish Yousuf

Pakistani Bride Altish Yousuf with her groom

(ये भी पढ़ें- इन 10 सब्यसाची दुल्हनों ने अपनी शादी में मिनिमलिस्टिक लहंगा पहन खूबसूरती में लगाए चार-चांद)

दुल्हन ने अपने लुक को स्टेटमेंट चोकर नेकपीस, इयररिंग्स, पासा और नथ से एक्सेसराइज किया था। उनका ब्राइडल लुक थिक मस्कारा, हाईलाइटेड गाल और सॉफ्ट पिंक लिप्स के साथ मिनिमल मेकअप से पूरा किया गया था। उन्होंने अपने बालों को पीछे की तरफ स्लीक बन में बांध रखा था।

विदाई के लिए दुल्हन ने पहना तरुण तहिलियानी का लहंगा

Pakistani Bride Altish Yousuf

एक पाकिस्तानी शादी में विदाई को रुखसती कहा जाता है। यह तब होता है, जब दूल्हा और दुल्हन अपने परिवार के बुजुर्गों के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते हैं। इस सेरेमनी के लिए दुल्हन को तरुण तहिलियानी के लहंगे में सजाया गया था। वह बहुरंगी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें पूरी बाजू की चोली थी।

Pakistani Bride Altish Yousuf with her groom

Pakistani Bride Altish Yousuf with her groom

Pakistani Bride Altish Yousuf

दुल्हन ने अपने लुक को हजूरीलाल ज्वैलर्स के हैवी ज्वेलरी से स्टाइल किया था। स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, हैवी नथ, मांग टीका और पासा उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। उन्होंने अपने लुक को सॉफ्ट गोल्डन स्मोकी आईज, हाईलाइटेड गाल और मौवे रंग के लिपस्टिक से कंप्लीट किया था।

मेहंदी रस्म में दुल्हन और उनकी मां ने पहना था सब्यसाची लहंगा

Pakistani Bride Altish Yousuf with parents

मेहंदी सेरेमनी के लिए दुल्हन और उनकी मां ने सब्यसाची मुखर्जी के लहंगे को चुना था। बहुरंगी ज्योमेट्रिक प्रिंट वाले सफेद लहंगे में दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को अनकट रत्नों के नेकपीस, बड़े आकार की झुमकी और शीश पट्टी से स्टाइल किया था। वह हाईलाइटेड डेवी शीन मेकअप और पिंक लिप्स में बेहद सुंदर लग रही थीं।

Pakistani Bride Altish Yousuf with mother and groom

वहीं, दुल्हन की मां ने फ्लोरल जरी वर्क के साथ वेलवेट हरे रंग का लहंगा चुना था। वह एक कॉन्ट्रास्टिंग मैरून-टोन्ड नेकपीस, इयररिंग्स, एक मांग टीका और एक पासा में स्टनिंग लग रही थीं। हालांकि, यह उनका ताजमहल मोटिफ गोल्डन क्लच था, जिसने उनके लुक को निखारा था। न्यूड-टोन्ड मेकअप और लो बन में बंधे बालों ने उनके लुक को कम्पलीट किया था।

Pakistani Bride Altish Yousuf's mother

फिलहाल, हमें तो दुल्हन का हर लुक बेहद पसंद आया। वैसे, आपको उनका कौन सा लुक ज्यादा पसंद आया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.