पलक पुरसवानी ने की अविनाश सचदेव संग ब्रेकअप की पुष्टि, कहा- 'जीवन में प्यार से पहले सम्मान आता है'

टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी ने हाल ही में, अपने मंगेतर अविनाश सचदेव संग अपने ब्रेकअप की पुष्टि की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पलक पुरसवानी ने की अविनाश सचदेव संग ब्रेकअप की पुष्टि, कहा- 'जीवन में प्यार से पहले सम्मान आता है'

टीवी इंडस्ट्री के पॉवर कपल कहे जाने वाले अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) और पलक पुरसवानी (Palak Purswani) ने करीब दो साल तक रिश्ते में रहने के बाद साल 2021 में रोका समारोह किया था, लेकिन रोका के कुछ ही दिनों बाद ही दोनों के रिश्ते में समस्या आने लगी थी। अब करीब चार साल के रिश्ते के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में, दिए एक इंटरव्यू में पलक ने अपने ब्रेकअप की पुष्टि की। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Avinash Sachdev Palak Purswani

पहले ये जान लीजिए कि, अविनाश और पलक की मुलाकात कैसे हुई? इस बारे में 'ईटाइम्स' को ही दिए एक अन्य इंटरव्यू में अविनाश ने बताया था कि, "वह 31 मई 2018 का दिन था, जब हमें एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था। हम दोनों नहीं जाना चाहते थे, लेकिन हमारे संबंधित दोस्तों ने हमें इसमें शामिल होने के लिए जोर दिया। अंत में, हमारा एक-दूसरे से परिचय हमारे आपसी दोस्तों के माध्यम से हुआ। पहले मुझे लगा कि, वह ज्यादा बात नहीं करती हैं, लेकिन बाद में महसूस किया कि, पलक बहुत बोलती हैं।" अविनाश और पलक 2019 में 'नच बलिए' में एक कपल के रूप में देखे गए थे। दोनों तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। यहां तक कि, जनवरी 2021 में दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए रोका सेरेमनी भी कर ली थी। लेकिन इस बीच खबर आई कि, दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

Avinash Sachdev and Palak Purswani

(ये भी पढ़ें: 'पुष्पा' फेम रश्मिका मंदाना का मुंबई में है खूबसूरत बंगला, देखें अंदर की तस्वीरें)

दरअसल, 'ई-टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में पलक ने अपने ब्रेकअप के पुष्टि करते हुए कहा कि, "हर रिश्ता उतार-चढ़ाव से गुजरता है। कुछ मुद्दे हैं ... यह सामान्य है। लेकिन कुछ चीजें मेरे लिए सुलझाने योग्य नहीं हैं और वे मेरे लिए स्वीकार्य नहीं किए जा सकते हैं। मेरे जीवन में प्यार से भी पहले सम्मान और वफादारी आती है।" वह आगे कहती हैं, "मैं डीटेल में नहीं जाना चाहती, क्योंकि मैं उन चार वर्षों का सम्मान करती हूं, जो हमने एक साथ बिताए हैं। मुझे बस इतना पता है कि, मैं अब बहुत बेहतर जगह पर हूं। मैंने उन्हें उस चीज के लिए माफ कर दिया है, जिसके लिए उन्होंने कभी माफी नहीं मांगी!"

Avinash Sachdev and Palak Purswani

पिछले साल जनवरी में अपने रोका के बाद दोनों ने साथ में एक रेस्टोरेंट भी खोला था, तो अब इसका क्या होगा? इस सवाल पर पलक ने कहा कि, “महामारी सभी पर कठोर रही है। कई कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुए। हमने ब्रेकअप होने से काफी पहले ही इसे बंद करने का फैसला कर लिया था। इसलिए, व्यवसाय का इससे कोई लेना-देना नहीं है।” ब्रेकअप से निपटना कभी भी आसान नहीं होता है और यह व्यक्ति को जीवन में कड़वा बना सकता है। लेकिन पलक कहती हैं, ''जो है, बस उसी के लिए मैंने इसे स्वीकार कर लिया और आगे बढ़ गई। मैंने महसूस किया है कि, कुछ लोग आपके बीते दिनों का हिस्सा हैं और आपके भाग्य का हिस्सा हैं। साथ ही, उनके कार्यों ने मेरे लिए आगे बढ़ना आसान बना दिया।”

Avinash Sachdev and Palak Purswani

(ये भी पढ़ें: 3 लाख रुपए के एयरपोर्ट लुक में दिखीं नोरा फतेही, पर्पल को-ऑर्ड सेट में ग्लैमरस लग रहीं एक्ट्रेस)

क्या अब उनका प्यार पर से विश्वास उठ गया है? इस पर पलक कहती हैं, "मैं प्यार में विश्वास करती हूं। प्यार एक खूबसूरत एहसास है और मैं प्यार करने के लायक हूं। हर किसी के लिए यहां कोई ना कोई है। मैं इसे अपने भविष्य के अतीत में जो कुछ हुआ, उस पर आधारित नहीं करती।" साल 2022 में उनका विचार बदल गया है, वह बताती हैं? “मेरा पूरा ध्यान अब सेल्फ लव, अपने करियर और परिवार पर है। मैं अपनी नई सीरीज के अगले महीने रिलीज होने और फिर सीजन 2 की शूटिंग शुरू करने का इंतजार कर रही ​हूं।"

Avinash Sachdev and Palak Purswani

जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले अविनाश सचदेव की शादी शालमली देसाई से हुई थी, वे साल 2018 में अलग हो गए थे। वहीं, शादी से पहले वह टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को डेट कर रहे थे और अब पलक पुरसवानी के साथ करीब चार साल तक रिश्ते में रहने के बाद उनके साथ भी अविनाश का ब्रेकअप हो गया है।

Avinash Sachdev and Palak Purswani

(ये भी पढ़ें- तारा सुतारिया के लुक्स: मनीष मल्होत्रा की साड़ी से अनामिका खन्ना के लहंगे तक में दिखीं सुंदर)

फिलहाल, हम दोनों को लाइफ में आगे बढ़ने की कामना करते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.