पलक तिवारी 'द आर्चीज' के एक्टर वेदांग रैना को कर रही हैं डेट! मां श्वेता तिवारी ने जताई खुशी

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी फिल्म 'द आर्चीज' के एक्टर वेदांग रैना के साथ अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियोंं में हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

पलक तिवारी 'द आर्चीज' के एक्टर वेदांग रैना को कर रही हैं डेट! मां श्वेता तिवारी ने जताई खुशी

फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए पहला कदम रख दिया है। सिंगर हार्डी संधू के गाने 'बिजली बिजली' फेम पलक अब अपने अफेयर को लेकर में चर्चा में आ गई हैं। कहा जा रहा है कि, पलक फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे वेदांग रैना को डेट कर रही हैं।  

palak

'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पलक तिवारी और वेदांग रैना एक ही टैलेंट एजेंसी में थे। कथित तौर पर दोनों पहली बार टैलेंट एजेंसी की पार्टी में ही मिले थे और तभी से ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, ये दोनों पिछले दो सालों से रिलेशन में हैं। अक्सर दोनों को पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखा जाता है। 

palak

वहीं, सूत्रों की मानें, तो पलक की मां और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी बेटी की पसंद से खुश हैं। साथ ही ये भी बताया कि, अभी दोनों अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं करेंगे। सूत्र ने बताया है, "जाहिर है पलक और वेदांग दोनों अपने पेशेवर जीवन पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, लेकिन वो इतनी जल्दी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करेंगे।"

palak

(ये भी पढ़ें- कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न केस में मिली जमानत, लगे थे कई संगीन आरोप)

इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसे जानने के लिए 'पिंकविला' ने पलक तिवारी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वो उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे में उनकी पीआर टीम ने इन रिपोर्ट्स को ये कहकर खारिज कर दिया था कि, "ये सिर्फ एक अफवाह है।"

palak

(ये भी पढ़ें- पैपराजी को इग्नोर करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं सुहाना खान, यूजर्स बोले- 'हमेशा एटीट्यूड में रहती है')

बता दें कि, वेदांग से पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि, पलक बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को डेट कर रही हैं। दरअसल, पलक और इब्राहिम को पहली बार एक साथ एक कार में देखा गया था, तब पलक अपने मुंह को छिपाती हुई नजर आई थीं। उनके इस तरह से मुंह छिपाने की हरकत ने सभी को इस भ्रम में डाल दिया था कि, शायद ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस रिपोर्ट पर पलक ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन से खुलकर बात की थी। उन्होंने इसे महज एक कैजुअल सैर बताया था। उन्होंने कहा था, "ये सिर्फ दोस्ती है। ये सब (अफेयर की खबर) अनुमान था और इसलिए मैंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया था। हम बस बाहर घूमने गए थे और हम फंस गए थे। ये वहीं खत्म हो गया था। बस यही है। वास्तव में हम दोनों अकेले नहीं बल्कि एक ग्रुप के साथ गए थे, लेकिन इस बात का किसी ने जिक्र नहीं किया था। ये सिर्फ एक कहानी थी, जो लोगों को बहुत पसंद आई थी, बस इतना ही है। हम अच्छे दोस्त हैं। वो बहुत अच्छे इंसान हैं। हम कभी-कभी बात करते हैं, ये बस यहां तक ही सीमित है।"

palak

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग शादी को बताया 'दाल चावल', कहा- 'जीवन में यही सबसे अच्छा है')

फिलहाल, हमें पलक और वेदांग की अफेयर की खबरों पर अब एक्टर की प्रतिक्रिया का इंतजार है। वैसे, आपका इनके कथित रिश्ते पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.