BB15: पंडित ने कंटेस्टेंट्स की शादी-बच्चों पर बताया भविष्य, करण के सीक्रेट अफेयर पर तेजस्वी हैरान

‘बिग बॉस 15’ के लेटेस्ट एपिसोड में पंडित जनार्दन ने सभी कंटेस्टेंट्स की शादी और बच्चों को लेकर भविष्यवाणी की। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

BB15: पंडित ने कंटेस्टेंट्स की शादी-बच्चों पर बताया भविष्य, करण के सीक्रेट अफेयर पर तेजस्वी हैरान

पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। करण कुंद्रा से लेकर तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल से लेकर राखी सावंत तक, सभी ट्रॉफी हासिल करने के लिए अपनी पूरी मेहनत झोंक रहे हैं। इस बीच शो में आए दिन नए-नए टास्क और मेहमानों के जरिए मनोरंजन का तड़का भी लगाया जा रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक पंडित बुलाया गया, जिन्होंने बताया कि, कौन से कंटेस्टेंट्स के कितने बच्चे होंगे।

Tejasswi, Rashmi And Nishant At BB 15

बीती रात यानी 16 जनवरी 2022 को ‘वीकेंड का वार’ में पंडित जर्नादन पहुंचते हैं। इस दौरान पंडित जनार्दन ने सभी घरवालों के आने वाले भविष्य और शादी व बच्चों के बारे में बात की। पंडित ने बताया कि, किसके कितने बच्चे होंगे, और उनका गुप्त अफेयर चल रहा है या नहीं।

(ये भी पढ़ें- सलमान ने शमिता शेट्टी को करण कुंद्रा का नाम लेकर कहा- 'दोनों बहनों का सरनेम एक ही ​होगा')

शमिता शेट्टी

Shamita Shetty

पंडित ने शमिता को लेकर कहा कि, उनकी शादी एक सामान्य शख्स से होगी, लेकिन शादी के बाद उनके पति धनवान हो जाएंगे। उनके दो बच्चे होंगे, पहले बेटी और फिर बेटा होगा। शमिता के करियर पर बात करते हुए पंडित ने बताया कि, उनका आने वाला समय प्रोडक्शन, डायरेक्शन और लेखन में अच्छा रहेगा।

राखी सावंत

Rakhi Sawant

राखी सावंत की भी शादी और बच्चे होने की बात पंडित जी बताते हैं। हालांकि, इस दौरान पंडित कहते हैं कि, शादी के बाद राखी की तरफ से गड़बड़ी हो सकती है, लेकिन पति सही होगा।

रश्मि देसाई

Rashmi Desai

पंडित ने रश्मि देसाई को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया। रश्मि देसाई हमेशा कहती हैं कि, वह अभी सिंगल हैं। लेकिन पंडित ने बताया कि, उनका तीन अफेयर खत्म हो चुका है और चौथा एक गुप्त प्रेम है। उनकी शादी भी होगी, जिससे उन्हें दो बच्चे होंगे।

(ये भी पढ़ें- विराट के टेस्ट मैच कैप्टन पद से सन्यास लेने पर अनुष्का ने लिखा नोट, ननद भावना ने दिया ये रिएक्शन)

करण कुंद्रा

Karan Kundrra and Tejasswi Yadav

वहीं, आखिर में करण कुंद्रा के बारे में पंडित कहते हैं कि, एक्टर के दो अफेयर खत्म हो चुके हैं, तीसरा गुप्त है, लेकिन उनसे उनकी शादी नहीं होगी, क्योंकि लड़की की तरफ से गड़बड़ी है। ये बात सुनते ही तेजस्वी और करण कुंद्रा के होश उड़ जाते हैं। करण का एक बेटा और एक बेटी होने की बात भी बताई गई।

Karan And Tejasswi

इसके अलावा शो में पूर्व कंटेस्टेंट राजीव अदातिया की भी एंट्री होती है, जिसमें वह कंटेस्टेंट्स को उनकी फैमिली मेंबर्स के द्वारा मैसेज के बारे में बताते हैं। निशांत भट्ट के पिता जहां उनके लिए गाने गाते हैं, वहीं शमिता के गेम के लिए उनकी बहन शिल्पा शेट्टी उन्हें सराहती हैं। इसके अलावा घर के अन्य सदस्य भी अपनी फैमिली के मैसेज जानकर इमोशल हो जाते हैं।

Bigg Boss 15

(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ब्रेकअप को खारिज करने के बाद लंच डेट पर दिखे साथ)

फिलहाल, शो का फिनाले करीब है और सभी कंटेस्टेंट्स मजबूती के साथ अपना गेम खेल रहे हैं। वैसे, आपको हमारी स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.