पंकज त्रिपाठी का कार कलेक्शन: 'मर्सिडीज' से 'टोयोटा फॉर्च्यूनर' तक के हैं मालिक

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। वह महंगी गाड़ियों के बहुत शौकीन है। चलिए आज आपको बताते हैं उनके शानदार कार कलेक्शन के बारे में।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

पंकज त्रिपाठी का कार कलेक्शन: 'मर्सिडीज' से 'टोयोटा फॉर्च्यूनर' तक के हैं मालिक

'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'फुकरे', 'मसान', 'स्त्री', 'बरेली की बर्फी', और 'मिर्जापुर' जैसी हिट फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। पंकज आज यानी 5 सितंबर 2022 को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

pankaj tripathi

टैलेंट के धनी एक्टर पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में फिल्म 'रन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ में ‘सुल्तान’ की भूमिका से मिली। इसके बाद 'मिर्जापुर' में निभाया गया उनका 'कालीन भईया' का किरदार तो हर किसी की जुबान पर था। बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर पंकज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पंकज की नेट वर्थ और कार कलेक्शन के बारे में, आइए जानते हैं।

1. पकंज त्रिपाठी की Mercedes Benz E200

pankaj

बिहार में जन्में पंकज त्रिपाठी एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके पास एक बेहतरीन कार कलेक्शन है, जिसमें से एक 'Mercedes Benz E200' लग्जरी कार है। पंकज की इस कार की कीमत 79.19 लाख रुपए है, जो एक्टर के कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार है।

2. पंकज त्रिपाठी की Toyota Fortuner

toyota

(ये भी पढ़ें- धनुष का शानदार कार कलेक्शन: 'रोल्स रॉयस घोस्ट' से लेकर 'फोर्ड मस्टैंग जीटी' तक के हैं मालिक)

पंकज त्रिपाठी के कार कलेक्शन में एक 'टोयोटा फॉर्च्यूनर' भी शामिल है। यह कार 38.86 लाख रुपए से शुरू होकर 59.93 लाख रुपए तक की कीमत के साथ आती है। 

3. पंकज त्रिपाठी की Mercedes Benz ML 500

MERCEDES-BENZ ML500

(ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan Car Collection: वैनिटी वैन से 12 करोड़ की लग्जरी कार तक के मालिक हैं एक्टर)

पंकज त्रिपाठी 'मर्सिडीज' कारों के बहुत शौकीन हैं, तभी तो उनके कार कलेक्शन में एक नहीं, बल्कि दो मर्सिडीज कार हैं। उनके पास एक 'Benz ML 500' कार भी है, जिसकी कीमत 69.04 लाख रुपए है। हालांकि, अब इस कार का प्रोडक्शन बंद हो गया है।

pankaj tripathi

पंकज त्रिपाठी की नेट वर्थ

pankaj tripathi

पंकज त्रिपाठी आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उनके काम को काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि वह वेब सीरीज और फिल्मों में काम करने की मोटी रकम वसूलते हैं। रिपोर्ट की मानें, तो पंकज एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। वहीं, ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह 1 से 2 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ करीब 40 करोड़ रुपए है।

(ये भी पढ़ें- सिंगर केके की टोटल नेट वर्थ: महंगी कारों से लग्जीरियस घर तक, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए गायक)

फिलहाल, हम भी पकंज त्रिपाठी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.