नोरा फतेही को डेट करना चाहते हैं पारस कलनावत, कहा- 'दोस्तों ने बोला है ट्रॉफी के साथ भाभी लाने को'

हाल ही में, टीवी एक्टर पारस कलनावत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस व 'झलक दिखला जा 10' की जज नोरा फतेही को डेट करने की इच्छा जताई है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

नोरा फतेही को डेट करना चाहते हैं पारस कलनावत, कहा- 'दोस्तों ने बोला है ट्रॉफी के साथ भाभी लाने को'

टीवी शो 'अनुपमा' फेम एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रहे हैं। वैसे, तो यहां हर कोई ट्रॉफी जीतने आया है, लेकिन लगता है कि पारस ट्रॉफी के साथ-साथ यहां किसी का प्यार जीतने भी आए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस बात का खुलासा किया है। 

paras kalnawat

पहले ये जान लीजिए कि पारस ने मॉडलिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। पारस की किस्मत तब चमकी, जब उन्हें 'स्टार प्लस' के नम्बर वन शो 'अनुपमा' में बड़ा ब्रेक मिला। उन्हें असली पहचान इस शो में निभाए गए उनके किरदार 'समर' से मिली। हालांकि, उन्होंने 'झलक दिखला जा 10' के लिए उस शो को छोड़ दिया।

paras kalnawat

अब बात करते हैं पारस के प्यार और क्रश की। दरअसल, पारस शो में जज की भूमिका निभा रहीं बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस व बेहतरीन डांसर नोरा फतेही पर फिदा हो गए हैं। अब नोरा के लिए अपनी फीलिंग्स को बयां करने के लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''वैसे तो मैं 'झलक दिखला जा' में ट्रॉफी लेने आया हूं, लेकिन भाइयों ने कहा है कि साथ भाभी भी ले आना। नोरा क्या आप इसे पढ़ रही हैं।''

paras kalnawat

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी नए घर की कर रहे तलाश, बताया- 'दूसरे बच्चे के लिए स्पेस है कम')

वैसे, पारस कलनावत 'झलक दिखला जा 10' के पहले एपिसोड से ही नोरा फतेही पर क्रश होने की बात कर चुके हैं। इससे पहले, उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने नोरा से एक बार मिलने के लिए उनकी वैनिटी के बाहर एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार किया था। हालांकि, तब वह नोरा से मिल नहीं पाए थे। इसके बाद नोरा ने पारस के साथ डांस करने की बात कही थी और इस दौरान पारस ने अपने क्रश को इप्रेंस करने की पूरी कोशिश भी की थी।

paras kalnawat

(ये भी पढ़ें- काजोल अपने पुराने वीडियो को लेकर हुईं ट्रोल, कहा था- 'मेरी अंगूठी कई लोगों को खरीद सकती है')

शो की बात करें, तो 'झलक दिखला जा 10' का पिछला सप्ताह फैमिली वीक था। इस दौरान उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस अपने स्वर्गीय पिता को समर्पित की, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। इस एपिसोड में पारस की मां और बहन ने बताया कि कैसे पारस अपने पिता के सपनों को पूरा कर रहे हैं। यहां तक ​​कि उन्होंने अपने मुंबई में आने के बाद की शुरुआती आर्थिक स्थिति के बारे में भी बताया। उन्होंने अपने पिता को फोन पर रोते हुए सुना था, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे, जिससे वह अपने बेटे की मदद कर पाएं। ऐसे में पारस ने खुद का खर्चा उठाने के लिए मॉडलिंग में करियर की शुरुआत की। आज पारस टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा बन गए हैं। 

paras kalnawat

(ये भी पढ़ें- क्या 'इमली' फेम सुंबुल तौकीर-फहमान खान करने वाले हैं शादी? अर्जुन बिजलानी ने मांगा वेडिंग कार्ड)

फिलहाल, नोरा को डेट करने की पारस की इस ख्वाहिश पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.