Parineeti ने बहन Priyanka की शादी और अपनी सगाई के स्पेशल मोमेंट को किया शेयर, दिखी खास बॉन्डिंग

हाल ही में, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई और कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है, जिसमें वह अपने जीजू निक जोनस को हल्दी लगाती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Parineeti ने बहन Priyanka की शादी और अपनी सगाई के स्पेशल मोमेंट को किया शेयर, दिखी खास बॉन्डिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने जब से राजनेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग सगाई की है, तब से उनकी इंगेजमेंट की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से कुछ फोटोज शेयर कीं, जिनमें से एक तस्वीर ने उनकी बहन व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की यादें ताजा कर दीं। दरअसल, इस तस्वीर में वह भी अपने तब के होने वाले जीजू को हल्दी लगाती दिख रही थीं, जैसे प्रियंका परिणीति के मंगेतर राघव को तिलक लगा रही थीं। 

परिणीति चोपड़ा ने शेयर कीं अपनी सगाई की तस्वीरें

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'केसरी' एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग अपनी सगाई के कई पल साझा किए और उनकी तुलना निक जोनस व प्रियंका चोपड़ा की शादी के उन यादगार पलों से की। पहली स्टोरी में उन्होंने दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया था। टॉप पर उन्होंने जो तस्वीर रखी है, वह पीसी और निक की हल्दी सेरेमनी की है। इस फोटो में परिणीति को अमेरिकी सिंगर व अपने जीजू के गालों पर हल्दी लगाते हुए देखा जा सकता है। 

parineeti chopra

वहीं, इसके साथ परी ने नीचे जो तस्वीर जोड़ी है, वह उनकी अपनी सगाई की है, जिसमें प्रियंका अपने होने वाले जीजू राघव के माथे पर तिलक लगा रही हैं। वैसे, यह देखना वाकई बेहद प्यारा है कि समय कितनी जल्दी बीत जाता है और लोगों की भूमिकाएं बदल जाती हैं। अगली स्टोरी में, परिणीति ने अपनी बहन प्रियंका को गले लगाते हुए एक और कोलाज साझा किया है। दोनों तस्वीरों में वे एक-दूसरे को गले लगा रही हैं, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि पहली तस्वीर परिणीति की सगाई की है और दूसरी प्रियंका की शादी की है।

parineeti chopra

परिणीति चोपड़ा ने शेयर कीं अपनी सगाई की अनदेखी तस्वीरें

इसी के साथ, परिणीति ने 22 मई 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें अपने परिवार के साथ पोज देने से लेकर दिल खोलकर डांस करने तक, परिणीति को उस खास दिन के हर पल का आनंद लेते देखा गया। एक तस्वीर में परी काफी इमोशनल होते हुए भी दिखाई दीं, तो एक अन्य फोटो में मंगेतर राघव उनके आंसू पोंछते हुए नजर आए।

इन तस्वीरों के साथ परिणीति चोपड़ा ने एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा था, जिसे इस तरह पढ़ा जा सकता है, "जब मैंने पहली बार राघव के साथ ब्रेकफास्ट किया था, तभी मैं जान गई थी कि वही मेरे मिस्टर राइट हैं। वह सबसे अद्भुत व्यक्ति हैं, जिनकी शांत शक्ति, शांतिपूर्ण और प्रेरक है। उनका समर्थन, ह्यूमर, बुद्धि और मित्रता शुद्ध आनंद है। वह मेरा घर हैं।''

parineeti chopra

परीणीति ने आगे अपने नोट में लिखा, ''हमारी सगाई की पार्टी एक सपने को जीने की तरह थी - प्यार, हंसी, भावनाओं और डांस के बीच एक खूबसूरत सपना! जैसे ही हमने अपने प्यारे लोगों को गले लगाया और उनके साथ जश्न मनाया, भावनाएं उमड़ पड़ीं। राजकुमारी की कहानियों से प्रभावित एक छोटी लड़की के रूप में, मैंने कल्पना की थी कि मेरी परीकथा कैसे शुरू होगी। अब जबकि यह हो गया है, यह मेरी कल्पना से भी बेहतर है।”

बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने 13 मई 2023 को अपने सपनों की राजकुमार और 'आम आदमी पार्टी' के नेता राघव चड्ढा से दिल्ली में धूमधाम से सगाई की थी। तब से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अपना सगाई में परिणीति एक सॉफ्ट पिंक कलर के सिल्क कुर्ता सेट में बेहद एलिगेंट और गॉर्जियस लग रही थीं। वहीं, राघव आइवरी कलर के कुर्ता-पायजामा और परिणीति के अटायर से मैच करते हुए सॉफ्ट पिंक कलर की जैकेट में हैंडसम लग रहे थे। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

parineeti chopra

परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट

परिणीति की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, वह जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। 

Parineeti-Raghav की 'अरदास' में इमोशनल हो गए थे एक्ट्रेस के पिता, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको परिणीति द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.