परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा की बेटी पर की बात, कहा- 'वह दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची है'

हाल ही में, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की बेटी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा की बेटी पर की बात, कहा- 'वह दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची है'

ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे क्यूट कपल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने हमेशा अपने बॉन्ड से लोगों को प्रेरित किया है। एज गैप से लेकर अलग-अलग धर्म होने के बावजूद तक, दोनों ने साबित किया है कि, प्यार इन सबसे ऊपर है। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने साल 2018 में शाही तरीके से भारतीय और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। अब दोनों एक बच्ची के माता-पिता भी हैं।

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

इसी साल जनवरी में प्रियंका और निक ने खुलासा किया था कि, वह एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। बाद में मदर्स डे पर पहली बार प्रियंका ने अपनी लाडली के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो में उनके पति निक जोनस भी दिखाई दे रहे थे। परफेक्ट फैमिली फोटो में तीनों बेहद प्यारे लग रहे थे। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने खुलासा किया था कि, 100 दिन NICU में रहने के बाद उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस घर आई हैं।

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने अपने सास-ससुर राज कपूर और कृष्णा की फोटो की शेयर, मांगा आशीर्वाद)

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas and daughter

प्रियंका चोपड़ा की बेटी के आने के बाद उनकी कजिन सिस्टर यानी परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बेहद खुश हैं। हाल ही में, परिणीति का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी भांजी के बारे में बात करते हुए बेहद एक्साइटेड नजर आ रही हैं। जब उनसे प्रियंका की बेटी के बारे में पूछा गया, तो परिणीति ने कहा, “ओह माय गॉड। बेशक, वह दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची है। उन्होंने (प्रियंका और निक) अपनी यात्रा साझा की थी। वह शुरुआत में थोड़ी कमजोर थी, लेकिन अब वह स्वस्थ है।”

हालांकि, परिणीति ने अपनी प्यारी भांजी के बारे में ज्यादा बात करने से परहेज करना सही समझा और बताय़ा कि, वह उसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “वह एक खूबसूरत बच्ची है। मैं उसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती, लेकिन वह मेरी छोटी बच्ची है।”

Parineeti Chopra

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने बताया- '250 रुपये मिली थी पहली सैलरी', मां नीतू ने दी थी ऐसी प्रतिक्रिया)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, परिणीति अपनी भांजी से बहुत प्यार करती हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.