प्रियंका चोपड़ा की बेटी को भारत लाने के सवाल पर बहन परिणीति चोपड़ा ने दिया ये जवाब

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा ने अपनी भांजी के बारे में बात की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा की बेटी को भारत लाने के सवाल पर बहन परिणीति चोपड़ा ने दिया ये जवाब

बी-टाउन की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने अमेरिकी पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अपनी जिंदगी की नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं। कुछ समय पहले ही कपल ने पहली बार माता-पिता का सुख प्राप्त किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक बेटी का स्वागत किया है।

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी 2022 को अपने इंस्टा हैंडल पर एक नोट के जरिए अपने पैरेंटहुड की घोषणा करते हुए लिखा, “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि, हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।”

(ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा 5,500 वर्ग फीट का घर, देखें इंटीरियर की तस्वीरें)

Priyanka Chopra On her Baby

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ना ही अभी तक अपनी बच्ची के नाम की घोषणा की है और न ही उसकी फोटो शेयर की है। हालांकि, हाल ही में, प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपने रियलिटी शो के प्रमोशन के दौरान अपनी भांजी के बारे में बात की है।

Parineeti Chopra with sister Priyanka Chopra

दरअसल, जब होस्ट ने परिणीति चोपड़ा से कहा, “परिणीति, मैंने आपके बारे में कुछ देखा है।” एक्ट्रेस के पूछने पर होस्ट ने कहा, “यही कि पहले आप एक उत्तम दर्जे की अभिनेत्री थीं, अभी आप एक मौसी अभिनेत्री हो चुकी हैं। बस आप एक काम करिए, आप पहली फ्लाइट से अपनी भांजी को मुंबई बुला लो।” इस पर परिणीति ने कहा, “अरे अभी वह बहुत छोटी है।”

Parineeti Chopra

(ये भी पढ़ें- 'मिस यूनिवर्स' हरनाज़ कौर संधू का अंबानी के 'फाउंटेन ऑफ जॉय' में हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें)

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी नातिन के नाम के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, “अभी नाम नहीं रखा गया है। जब पंडित नाम निकालेंगे, तब होगा। अभी नहीं।” अपने नानी बनने पर उन्होंने कहा था, “नानी बनने की तो बहुत बहुत खुशी है मुझे। मैं पूरे समय बस मुस्कुराती रहती हूं। मैं बहुत खुश हूं।”

Priyanka Chopra with mother and Nick Jonas

(ये भी पढ़ें- डिंपी गांगुली तीसरी बार बनने वाली हैं मां, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर की शेयर)

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा की बेटी को देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.