परिणीति चोपड़ा को बहन प्रियंका ने दी थी सबसे अच्छी सलाह, एक्ट्रेस ने अब किया खुलासा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में बताया कि, उनकी चचेरी बहन व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें एक बाद बहुत अच्छी सलाह दी थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

परिणीति चोपड़ा को बहन प्रियंका ने दी थी सबसे अच्छी सलाह, एक्ट्रेस ने अब किया खुलासा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपनी सबसे अच्छी सलाह का खुलासा किया है, जो उनकी चचेरी बहन व अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें दी थी। प्रियंका फिल्म इंडस्ट्री में परिणीति से करीब 10 साल बड़ी हैं। प्रियंका ने 2002 में तमिल फिल्म 'थमीज़ान' के साथ फिल्मों में अपनी यात्रा शुरू की थी। वहीं, परिणीति ने 2011 में आई फिल्म 'लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल' के साथ शोबिज में प्रवेश किया था।

parineeti and priyanka chopra

परिणीति और प्रियंका में भले ही उम्र का फासला हो, लेकिन दोनों बहनें एक-दूसरे के साथ सबसे अच्छी सहेलियों जैसी रहती हैं। परिणीति के बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले भी प्रियंका ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था। अपनी बहन की एक्टिंग से लेकर उनको सिनेमा के लिए तैयार करने तक में प्रियंका का बहुत बड़ा योगदान है। हालांकि, फिल्मों में एंट्री परिणीति ने अपने दम पर ही मारी थी और इसके लिए उन्हें उनके लाखों फैंस का खूब प्यार मिला था।

parineeti and priyanka chopra

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या पति राहुल नागल को याद कर हुईं भावुक, हनीमून की थ्रोबैक फोटोज कीं शेयर)

हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान, जब परिणीति से उन्हें मिली सबसे अच्छी सलाह साझा करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "मुझे जो सबसे अच्छी सलाह मिली, वह वास्तव में मेरी बहन की थी। वह हमेशा कहती हैं कि, अगर लोगों को आपसे उम्मीदें न हो, तो  उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना आपका काम है। आपको उदास नहीं होना है। इसलिए जब भी आप किसी फिल्म में होते हैं, तो वे आपसे कुछ खास करने की उम्मीद करेंगे, यह एक अद्भुत विशेषाधिकार है, लेकिन एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, इसलिए उन्हें हमेशा कुछ न कुछ बेहतर करके दिखाना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "यह वास्तव में मेरे साथ रहा है, क्योंकि एक छात्र के रूप में भी मैं ऐसा महसूस करती थी।"

parineeti and priyanka chopra

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने ससुर संग बॉन्डिंग पर कहा- 'अब तो ससुर जी भी साथ में बैठकर चीयर्स करते हैं')

परिणीति जल्द ही टैलेंट-हंट टीवी शो 'हुनरबाज' में नजर आएंगी। जज पैनल में परिणीति के साथ मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर भी नजर आएंगे। अपने टीवी डेब्यू की घोषणा करते हुए परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “मैं टीवी के लिए अपने प्यार के बारे में हमेशा से जानती हूं। मैं लाइव दर्शकों के साथ मंच पर सबसे सहज हूं और लोगों से मिलने व उनकी कहानियों को सुनने के लिए जुनूनी हूं, इसलिए टीवी हमेशा एक प्राकृतिक फिट की तरह महसूस कराता है। अब चुनौती सिर्फ सही शो खोजने की थी। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि, मैं इस दुनिया के मूल दिग्गजों - करण और मिथुन दा के साथ जजों की मेज पर जूरी में शामिल होऊंगी। मैं उनके साथ इस यात्रा पर जाने और उन दोनों को जोड़ने के लिए उत्साहित हूं। मेरा लंबे समय का सपना था- इस आकार के एक मंच पर उन दोनों के साथ मस्ती करना व सीखना, और हमारे देश के प्रतिभाशाली लोगों को जोड़ना व जानना।"

(ये भी पढ़ें- गुजराती और साउथ के रीति-रिवाजों से होगी करिश्मा तन्ना की शादी, एक्ट्रेस की दोस्त ने दी डीटेल)

हाल ही में, परिणीति को दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में देखा गया था। इसके बाद वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में भी दिखाई देंगी, जिसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं।

फिलहाल, प्रियंका और परिणीति आपस में बहुत खास रिश्ता शेयर करती हैं और परिणीति के लिए हर मोड़ पर उनकी बहन उनके साथ खड़ी रहती हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.