जब प्रियंका चोपड़ा के पति परमेश्वर निक जोनस को परिणीति चोपड़ा ने किया ट्रोल, कहा-गड़बड़ करने के बाद...

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। इस बार निक को उनकी साली परिणीति चोपड़ा ने ट्रोल किया है।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

जब प्रियंका चोपड़ा के पति परमेश्वर निक जोनस को परिणीति चोपड़ा ने किया ट्रोल, कहा-गड़बड़ करने के बाद...

वैसे तो हर व्यक्ति के आपस में कई सारे रिश्ते होते हैं लेकिन एक रिश्ता ऐसा होता हैं जिसमें ज्यादातर हंसी मजाक होता ही रहता है। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं जीजा-साली की। इस रिश्ते के दरमियान दोनों के बीच मजाक और हंसी-ठिठोली न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यूं ही न किसी साली को आधी घरवाली कहा जाता है। जीजा और साली के बीच की बॉन्डिंग तो जबरदस्त होती है बल्कि दोनों के बीच अच्छी पटती भी है। जीजा साली के बीच दोस्तों जैसा व्यवहार होता हैं। कई बार दोनों एक-दूसरे की टांग खींचने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही कुछ मिजाज बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) का भी है। दोनों में से कोई भी एक-दूसरे का मजाक उड़ाने में पीछे नहीं रहता। ऐसा हम नहीं बल्कि जनाब दोनों का इंस्टाग्राम गवाह है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस यूं तो कभी खबरों में आने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दोनों की छोटी से छोटी बात उनके फैंस हमेशा जानने के लिए बेताब बैठे रहते हैं। इतना ही नहीं देश हो या फिर विदेश दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। भारत के नेशनल जीजू कहलाने वाले निक जोनस के पास वैसे तो हमेशा से अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ न कुछ उपाय होता ही है। कभी तो बॉलीवुड के गीतों पर डांस कर धुआंदार तारीफ बटोर लेते हैं तो कभी अपने संगीत समारोहों के लिए मंच पर जाते वक्त पत्नी प्रियंका संग सारी लाइमलाइट अपने नाम कर लेते हैं। जब इन सबसे छुटकारा मिल जाए तो जनाब मजाकिया वीडियो बना कर लोगों का दिल लूट लेते हैं। कुछ ऐसा ही हाल-फिलहाल में एक बार फिर निक जोनस करते हुए नजर आए हैं। जिसके बाद उनकी साली परिणीति चोपड़ा अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाईं। (ये भी पढ़ें: अपनी ड्रेस को लेकर फिर सुर्खियों में छाईं प्रियंका चोपड़ा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश)

मौका था इस बार निक के टिकटॉक वीडियो का जिन्होंने हाल ही में अपने बड़े भाई केविन जोनस के साथ एक पोस्ट अपने इस्टाग्राम पर शेयर की थी। जैसा की हम जानते हैं कि जब निक प्रियंका के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता रहे होते हैं तो वो टिकटॉक वीडियो बनाने में काफी व्यस्त होते हैं। कभी-कभी उनके वीडियो में वह अकेले ही मजे करते हुए नजर आते हैं तो कभी-कभार उनके वीडियो में उनके भाई  केविन और जो जोनस भी नजर आते हैं। हाल ही में जो वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर डाला है वह देखने में तो मजेदार है ही बल्कि इस वीडियो की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद उनकी साली ने उन्हें ट्रोल कर दिया। हुजूर यहां हम किसी और की नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा की बात कर रहे हैं। 

वीडियो में, निक और केविन एक संगीत के लिए कुछ फिंगर लॉक करते हुए दिखाई देते हैं। जबकि केविन इसे एक परफेक्ट अंदाज में करते हुए नजर आते हैं तो वहीं निक जोनस बीच में भूल जाते हैं लेकिन गड़बड़ करने के बाद भी वो अपने मूव्स को करने में कामयाब हो जाते हैं। निक ने इस वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर करते हुए लिखा, "Nailed It''  इस पर उनकी साली परिणीति ने उनकी चुटकी लेते हुए कहा, गड़बड़ करने के बाद भी अभिव्यक्ति नहीं बदली। क्या कॉन्फिडेंस @nickjonas, वैसे ये बात तो पूरी तरह से सच है कि निक ने मुस्कुराते हुए भी अपनी मुस्कान और आत्मविश्वास बरकरार रखा। जिसकी अब हर जगह तारीफ हो रही है। (ये भी पढ़ें: सानिया मिर्जा ने मां बनने के दो साल बाद की दमदार वापसी, बेटे इजहान मलिक ने यूं बढ़ाया मम्मी का हौसला)

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैं जब परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस के लिया ऐसा कोई मजेदार कमेंट किया हो। जब एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति चोपड़ा से निक जोनस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'निक काफी पारिवारिक व्यक्ति हैं। वह हर चीज को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं। निक जोनस चाहते हैं कि उनका परिवार, उनका ससुराल और उनसे जुड़े अन्य लोग हमेशा उनके आस-पास ही रहें। वह हर किसी की काफी परवाह करते हैं। निक जोनस के बारे में परिणीति चोपड़ा ने आगे कहा, 'उन्होंने मुझे जीवन में सिंपल और सरल चीजों का भी आनंद लेना सिखाया है। वैसे तो निक जोनस काफी छोटे हैं, लेकिन वह बहुत मैच्योर भी हैं। वह प्रियंका चोपड़ा के लिए एक अच्छे पति और मेरे लिए एक अच्छे जीजू हैं। 

इतना ही नहीं कहा तो ऐसा भी जाता है कि जूता छिपाई रस्म के लिए परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस से बहुत बड़ी रकम की डिमांड की थी। हालांकि परिणीति को जूता छिपाई के लिए उतनी बड़ी रकम तो नहीं मिल पाई जितनी की उन्होंने डिमांड की थी। हालांकि जो रकम उन्हें मिली है वह भी किसी से कम नहीं है। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार निक जोनस और बारात का स्वागत प्रियंका चोपड़ा की मां ने किया था। वहीं परिणीति चोपड़ा ने जूता छिपाई की रस्म की थी। परिणीति चोपड़ा ने जूता वापस देने के लिए पहले 3 करोड़ 50 लाख की मांग की थी। जबकि जीजा ने उन्हें पांच लाख रुपए जूते वापसी के लिए दिए थे। साथ ही साथ ये वादा भी किया था कि वो उनकी बहन प्रियंका को हमेशा खुश रखेंगे। (ये भी पढ़ें: सलमान खान ने शेयर किया आयत संग मामा-भांजी का खूबसूरत मोमेंट, अर्पिता ने इस अंदाज में कहा शुक्रिया)

(फोटो-प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस-परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)

 बात करें परिणीति के वर्कफ़्रंट की तो वो बहुत जल्द साइना नेहवाल की बायोपिक और द गर्ल ऑन द ट्रेन में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ने पहले ही दोनों फिल्म से अपना पहला लुक साझा किया था। वैसे आपको निक जोनस-परिणीति चोपड़ा का ये नोकझोंक वाला अंदाज कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.